फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Super-100: 75 students of the district will appear in Level-2 examination.

सुपर-100 : लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे जिले के 75 विद्यार्थी

Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Super-100: 75 students of the district will appear in Level-2 examination.
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 के लेवल-2 की परीक्षा का शेड़्यूल जारी कर दिया है। कुरुक्षेत्र में 11 मई को होने वाली इस परीक्षा में जिले के 75 विद्यार्थी शामिल होंगे। इससे पहले चयनित विद्यार्थियों की कुरुक्षेत्र स्थित संस्थान में 9 से 11 मई तक परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से संबंधित स्कूलों के प्राचार्य व अभिभावकों को गाइडलाइन जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के लिए 31 जनवरी तक चली प्रक्रिया में जिले से 2179 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। 06 फरवरी को खंड स्तर पर हुई लेवल-1 की परीक्षा में 1575 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें महज 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। अब लेवल-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। सोनीपत जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा चौथे बैच में होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना अभिभावकों की जिम्मेदारी होगी। चौथे बैच में सोनीपत, पलवल, रोहतक, गुरुग्राम, फतेहाबाद जिले के 455 विद्यार्थी शामिल है। परीक्षा के दौरान बैच के सभी विद्यार्थी बारना प्रभु दयाल कालेज कुरुक्षेत्र में ठहराव करेेंगे। 9 मई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परिसर में प्रवेश होगा। इसके बाद पंजीकरण नही हो पाएगा। अभिभावकों को परिसर में रुकने की इजाजत नही दी गई है। शाम 6 बजे से साढ़े 6 बजे तक प्रतिदिन बच्चों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अभिभावकों और विद्यार्थियों को गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने साथ अपना आधारकार्ड और दो रंगीन फोटो साथ लाने अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बोर्ड 10वीं का परीक्षा एडमिट कार्ड और सुपर 100 लेवल 2 का एडमिट कार्ड भी साथ रखना होगा। गाइडलाइन में विद्यार्थियों को अपने साथ दो से तीन जोड़ी कपड़े, साबून, टूथपेस्ट, तौलिया के साथ-साथ नोटबुक, पैन, पैंसिल आदि भी साथ रखनी होगी। हालांकि विद्यार्थियों के लिए किसी प्रकार की पुस्तक साथ रखने की मंजूरी नही दी गई है। यही नही किसी भी प्रकार का इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे मोबाइल आदि पाए जाने पर विद्यार्थी को डिसक्वालीफाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सुपर 100 लेवल 2 की परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। सोनीपत जिले के 75 विद्यार्थियों की परीक्षा 11 मई को होगी। उन्हें 9 मई को कुरुक्षेत्र स्थित संस्थान में पंजीकरण करवाना होगा। परीक्षा से पहले तीन दिन तैयारी करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड और दो फोटो साथ रखना अनिवार्य है। चयनित विद्यार्थियों को नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed