फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sunny throughout the day, drizzle occurred at many places in the evening

Sonipat News: दिन भर रही धूप, शाम होते ही कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Wed, 17 Apr 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sunny throughout the day, drizzle occurred at many places in the evening
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बने हुए हैं। इससे दो से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी ने एक बार फिर किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कुछ दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई थी। मंगलवार से धूप खिलने के बाद किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह से धूप खिली रही। दिन ढलते ही मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। कई स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 18 से 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह के अंत तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। माह के अंतिम दिनों तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में मई माह के पहले सप्ताह से ही लू दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

फसल कटाई व कढ़ाई में जुटे किसान

मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान तेजी से गेहूं की कटाई व कढ़ाई का काम जल्द से जल्द निपटाने में जुटे हुए हैं। जिले में 1.50 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं उगाया गया था। करीब 50 फीसदी गेहूं खेतों में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed