फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Summer special train will provide darshan of Mata Vaishno Devi

Sonipat News: माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी समर स्पेशल ट्रेन

Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will provide darshan of Mata Vaishno Devi
फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली रेलवे मंडल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले यात्रियों को समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। इस ट्रे ने से गर्मी में पहाड़ों मनोरम दृश्य देखने के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा तक आसानी से जा सकते हैं।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (04081/04082) का परिचालन 10 से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर स्पेशल ट्रेन छह दिन में 10 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने ग्रीष्मकालीन विशेष (समर स्पेशल) ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04081 समर स्पेशल 10 से 14 अप्रैल तक नई दिल्ली से रात 11:45 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर सोनीपत के रास्ते सुबह 11:40 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04082 समर स्पेशल 11 से 15 अप्रैल तक कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर अगले दिन सोनीपत के रास्ते सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षित (रिजर्वेशन) टिकट लेना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का अप लाइन पर रात 12:26 बजे व डाउन लाइन पर सुबह 7:50 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के यात्रियों सहित दिल्ली-अंबाला रूट पर रोजाना आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।

फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed