{"_id":"6060cc338ebc3ed63c4bd3c7","slug":"suicide-love-marriage-case-on-girl-sonipat-news-rtk602085945","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाले युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। प्रेम विवाह करने वाले गांव लहराड़ा के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने पुत्रवधू पर ही उसके बेटे को प्रताड़ित कर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है।
गांव लहराड़ा की रहने वाली सुनीता ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे पवन ने सात साल पहले गांव बैंयापुर की रहने वाली पूनम से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी के बाद उन्हें छह साल का बेटा दक्ष है। पूनम व पवन में अक्सर झगड़ा रहता था। उसके बेटे ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने अपने बेटे को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रास्ते में पवन ने उसे बताया कि पत्नी से तंग आकर उसने जहरीली गोली निगली है। उसके बेटे को पीजीआई रोहतक में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में सुनीता के बयान पर उसकी पुत्रवधू पूनम के खिलाफ आत्महत्या को विवश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
लहराड़ा के युवक ने जहर खाकर जान दी है। युवक की मां ने पुत्रवधू पर उसके बेटे को तंग करने व आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सुनील कुमार, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।