फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students health deteriorated due to heat in Independence Day rehearsal

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में गर्मी से विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत

Thu, 10 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students health deteriorated due to heat in Independence Day rehearsal
पुलिस लाइन मैदान में रिहर्सल के दौरान जिन विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी उन्हें ठंडा पेय पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन रिहर्सल करने वाले विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आलम यह है कि बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में चिलचिलाती धूप में रिहर्सल कर रहे कई बच्चे चक्कर आने से गिर पड़े। तबीयत खराब होने पर विद्यार्थियों को छांव में तो बैठा दिया गया, लेकिन उनके लिए कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। जबकि उपायुक्त ने रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस लाइन में बुधवार सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा पुलिस की पुरुष, महिला, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट की परेड टुकडियां, बैंड सहित पीटी शो में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। पुलिस लाइन के मैदान में पानी की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन पानी की टंकी को मैदान में काफी दूर खड़ा किया गया था। वहां से विद्यार्थियों को खुद कैंपर व बोतल भरकर लाना पड़ रहा था। इससे विद्यार्थियों का हाल बेहाल रहा। छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की वजह से छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। चिलचिलाती धूप में रिहर्सल के दौरान करीब 10 से अधिक विद्यार्थियों ने चक्कर आने की शिकायत की। उन्हें छांव में बैठाया गया और ठंडा पेय पदार्थ व पानी पिलाया गया। रिहर्सल में शामिल विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेंशमेंट की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

नहीं थी मैट की सुविधा
पुलिस लाइन में आने वाले विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर रिहर्सल करनी पड़ रही थी। चिलचिलाती धूप में तपती जमीन पर बैठने से विद्यार्थियों का गर्मी से हाल बेहाल था। यही नहीं मैदान पर आपातकाल के लिए किसी भी डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। असुविधाओं के बीच विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू विद्यापीठ के सभागार में आज किया जाएगा पूर्वाभ्यास
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से हिंदू विद्यापीठ के सभागार में विभिन्न निजी व राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पूर्वाभ्यास शुरू किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के दौरान कुछ बच्चों ने चक्कर आने की शिकायत दी थी। उन्हें एक तरफ छांव में बैठा दिया गया था। मैदान पर एंबुलेंस खड़ी की गई है। जो सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें जल्द मुहैया करवाया जाएगा। -रामबीर सिंह, एईओ, खेल

मैं आज किसी काम से चंडीगढ़ गया हुआ था। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रिहर्सल करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
राकेश संधु, एसडीएम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed