{"_id":"5d20f28a8ebc3e6cab1f5dba","slug":"students-fees-sonipat-news-rtk503035989","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया हिंदू कॉलेज के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया हिंदू कॉलेज के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
ककरोई चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कॉलेजों में एससी छात्रों से पैसे लेकर दाखिला देने के विरोध में छात्र एकता मंच के बैनर तले छात्रों ने शनिवार को हिंदू कॉलेज के बाहर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने ककरोई चौक तक जुलूस निकाला और प्रदेशवसरकार का पुतला जलाया।
मंच के उपाध्यक्ष सचिन ने बताया कि एक सितंबर 2018 को एक नोटिस जारी किया गया था कि कोई भी कॉलेज एससी छात्रों पर तब तक फीस भरने का दबाव नहीं बना सकता, जब तक उनकी छात्रवृत्ति नहीं आती है। छात्रों ने कहा कि उन्होंने सीटीएम को भी इस मामले से अवगत कराया था, लेकिन उनके आदेश को भी कॉलेजों ने नजर अंदाज कर दिया। शुक्रवार को लघु सचिवालय में इसी संबंध में डीसी डॉ. अंशज सिंह को भी ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार छात्रवृत्ति का बजट कम करके जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा से दूर कर रही है। उनकी मांग है कि छात्रवृत्ति घोटाला उजागर करने वाले अधिकारी को वापस शिक्षा विभाग में बुलाया जाए। घोटाले की जांच रिटायर्ड जज से कराई जाए। योग्य छात्रों को पिछले सत्रों की छात्रवृति दी जाए। इस दौरान प्रीति, अंजलि, भारती, संध्या, शिवानी, श्वेता, अजय, आशीष, पुलकित, साहिल आदि मौजूद रहे।