फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   student fall in canal death

नहर में नहाने आया नौवीं कक्षा का छात्र डूबा, मौत

Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
student fall in canal death
खरखौदा। गांव झिंझोली-हलालपुर के पास दिल्ली पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाने के लिए आए नरेला के तीन छात्रों में एक छात्र पानी में डूब गया। सूचना के बाद पहुंची सैदपुर चौकी पुलिस ने दिल्ली में हरेवली के पास शव को बरामद कर लिया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला स्थित विजय नगर निवासी अफजल (14) अपने दो साथियों के साथ शनिवार को हलालपुर-झिंझौली के पास नहर में नहाने के लिए आया था। तीनों छात्र नौवीं कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। नहाते समय अफजल नहर में डूब गया। उसके दो साथियों ने आसपास लोगों को भी इस बारे में बताया, लेकिन नहर में डूबे हुए छात्र का कहीं पता नहीं चला। मामले की सूचना पुलिस के पास पहुंची तो सैदपुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस टीम व गोताखोरों ने छात्र की तलाश की। कहीं पर भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में छात्र का शव दिल्ली पुलिस ने हरवेली के पास नहर से निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अफजल का पिता इलियाज मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed