{"_id":"6893bdd45c4346eea4007ff2","slug":"street-vendors-met-the-mla-and-demanded-a-permanent-solution-to-the-problem-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140391-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेहड़ी-पटरी लगाने वाले विधायक से मिले, समस्या का स्थायी समाधान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेहड़ी-पटरी लगाने वाले विधायक से मिले, समस्या का स्थायी समाधान की उठाई मांग
Thu, 07 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में विधायक कृष्णा गहलावत से मिलने पहुंचे लोग। स्रोत: प्रव
सोनीपत। गांव बहालगढ़, लिवासपुर, चौहान जोशी, जगदीशपुर और खेवड़ा के रेहड़ी-पटरी लगाने वाले बुधवार को इकट्ठा होकर राई विधायक कृष्णा गहलावत के कार्यालय सिद्धार्थ एन्क्लेव पहुंचे। उन्होंने विधायक को बताया कि वह बहालगढ़ गांव में रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, परंतु प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। दो दिन पहले नगर निगम व पुलिस कर्मियों ने आकर 10 दुकानदारों को नोटिस दिया था।
विधायक को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वे रेहड़ी-पटरी लगाकर वह अपने परिवारों का पेट पालते हैं, प्रशासन की सख्ती के कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उन्हें राहत दिलाने की मांग की। विधायक कृष्णा गहलावत ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगीं।
उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से बात करके रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगीं ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपनी आजीविका कमा सकें। इस दौरान जसपाल खेवड़ा, नरेंद्र, विनोद कुमार कर्मबीर, सुभाष, पदम सिंह, मदन, संगीता देवी भी मौजूद रहीं।