फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Street construction stalled in Indian Colony for 20 days, people worried

Sonipat News: इंडियन कॉलोनी में 20 दिन से गली निर्माण ठप, लोग परेशान

Fri, 25 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 25 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Street construction stalled in Indian Colony for 20 days, people worried
फोटो 21- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी की खस्ताहाल गली नंबर तीन। स्रोत : पाठक
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी की गली नंबर तीन में करीब 20 दिन से निर्माण कार्य ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खस्ताहाल गली के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगाें का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों व वार्ड पार्षद बिजेंद्र मलिक को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इंडियन कॉलोनी वासी अत्तर सिंह, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सोनू, राजू, दलजीत, डॉ. खासा, मंजीत, राजेश व परमजीत ने बताया कि गली नंबर तीन में निर्माण कार्य करवाने के लिए नगर निगम ने करीब एक माह पहले ठेकेदार को टेंडर अलॉट किया था। ठेकेदार ने यहां दो दिन कार्य शुरू कर उसे बीच में ही छोड़ दिया। अब 20 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन ठेकेदार निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गली में खस्ताहाल सड़क के कारण पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। लोगाें को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गली में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का भय बना रहता है। उनकी प्रशासन से मांग है कि गली का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इंडियन व शास्त्री कॉलोनी में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से कई गलियाें में सीमेंट और कंक्रीट से निर्माण कार्य करवाया जाना है। सभी गलियों का निर्माण कार्य जल्द विधायक से शिलान्यास करवाकर शुरू करवाया जाएगा। गलियां पक्की बनने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।-सुशील कुमार, जेई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed