फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stray cattle

अब हरसाना कलां में निगम बनाएगा नंदीशाला

Wed, 09 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
stray cattle
दीपालपुर गांव में बनने वाली नंदीशाला अब हरसाना कलां में बनेगी। गांव दीपालपुर में निर्माण का विरोध करने के चलते नगर निगम ने यह फैसला लिया है। निर्माण पूरा होने के बाद इसका संचालन सामाजिक संस्था द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में सैकड़ों लावारिस पशु खुलेआम घूम रहे हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों के चलते सोनीपत शहर में भी कई मौतें हो चुकी हैं। आज भी वर्तमान में सड़कों पर गोवंश घूम रहे थे। गोवंशों को पकड़ने के लिए रोहतक आईजी की ओर से भी कैटल अभियान छेड़ा गया था, लेकिन वह भी जल्दी ही दम तोड़ गया।
विज्ञापन


निर्माण के विरोध में मंत्री को सौंपा था ज्ञापन
गांव दीपालपुर में नंदीशाला के निर्माण का निर्णय नगर निगम की ओर से लिया गया था। लेकिन वहां पर नंदीशाला का विरोध किया जाने लगा। इसके विरोध में ग्रामीणों की ओर से प्रदर्शन भी किए गए। यहां तक उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन और कैबिनेट मंत्री कविता जैन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


डेयरी शिफ्टिंग के लिए खरीदी थी जमीन
नगर निगम ने गांव हरसाना कलां में इनेलो के शासनकाल में डेयरी शिफ्टिंग करने के लिए खरीदी गई जमीन पर ही नंदीशाला का निर्माण करने का फैसला लिया। जिसके बाद वहां पर निर्माण का कार्य शुरू करा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदीशाला में निर्माण में 70 लाख होंगे खर्च
डेढ़ एकड़ में 70 लाख रुपये की लागत से नंदीशाला का निर्माण किया जाएगा है। निगम के एक्सईएन ने ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का आदेश दिया है। अगले छह महीनों में निर्माण पूरा होने की संभावना है।

गांव हरसाना मेें नंदीशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द निर्माण पूरा कर इसका संचालन सामाजिक संस्थाओं के हाथों सौंप दिया जाएगा।
-टीएल शर्मा, एक्सईएन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed