फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stolen, ac, case file on manager, sonipat

गोदाम से मैनेजर ने ठिकाने लगा दिए 40 एसी, ऑडिट में हुआ खुलासा 16-15-52

Mon, 15 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
stolen, ac, case file on manager, sonipat
कुंडली। गांव मल्हा माजरा में एसी डिलिवर करने वाली कंपनी के गोदाम से मैनेजर ने ही एक कंपनी के 40 एसी चोरी करा दिए। लॉकडाउन के बाद जब ऑडिट किया गया तो 40 एसी कम मिले। जब गोदाम में लगे सीसीटीवी की जांच कराई को 21 मार्च को गोदाम से गाड़ी में भरकर एसी बाहर भेजने का पता लगा। जिसका मैनेजर ने कोई रिकार्ड दर्ज नहीं कर रखा था। डिलिवरी करने वाली कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बारोटा चौकी पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव मदीना निवासी सरवीन ने पुलिस को बताया कि वह डिलवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी ने गांव मल्हा माजरा में गोदाम बना रखा है। जहां से उनकी कंपनी एक कंपनी के एसी सप्लाई करती है। कंपनी ने गोदाम में मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ के चौपाई पट्टी के ललित तिवारी को बतौर मैनेजर रखा हुआ था। लॉकडाउन के बाद कंपनी का ऑडिट किया गया तो मल्हा माजरा स्थित गोदाम से वोल्टास के 40 एसी कम मिले। जब कंपनी की तरफ से जांच कराई गई तो सीसीटीवी में 21 मार्च को एसी से भरी गाड़ी बाहर निकलती दिखाई दी। जिसे गोदाम मैनेजर ललित तिवारी ने लोड कर बाहर भिजवा दिया और उन एसी के बारे में कंपनी में रिकार्ड नहीं है। मैनेजर ललित तिवारी ने एसी चोरी करा दिए हैं। सरवीन की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बारोटा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन :::
एसी डिलिवरी करने वाली कंपनी के मैनेजर ने अपने गोदाम मैनेजर पर विश्वास के आपराधिक हनन का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने 40 एसी बिना अनुमति व रजिस्टर में दर्ज किए चोरी कर लिए। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, बारोटा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed