फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stock of anti rabies injection is out in civil hospital since last two and a half months

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में ढाई माह से एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक खत्म

Thu, 07 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stock of anti rabies injection is out in civil hospital since last two and a half months
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में करीब ढाई माह से एंटी रेबीज के इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है। कुत्ते के काटने के बाद लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज जाने को मजबूर हैं। नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए रोजाना 10 से 12 लोग पहुंच रहे हैं। इंजेक्शन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुत्ते, बंदर या अन्य किसी जानवर के काटने पर घायल को 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य होता है। ऐसे में लोग जानवर के काटते ही नागरिक अस्पताल में पहुंचते हैं। यह इंजेक्शन नागरिक अस्पताल में 100 रुपये व मेडिकल कॉलेज में मुफ्त लगाया जाता है, लेकिन नागरिक अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिलने पर मरीज को निजी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में यह इंजेक्शन 350 से 400 रुपये में लगाया जाता है, जिससे मरीजों पर आर्थिक भार पड़ता है। इतना ही नहीं नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत व आरक्षित वर्ग को मुफ्त में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। अस्पताल में इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने से लोगों को मजबूरन जेब से पैसे खर्च कर इंजेक्शन लगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रेबीज के इंजेक्शन के लिए मांग भेजी गई है। अभी इंजेक्शन उपलब्ध न होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। जैसे ही मुख्यालय से इंजेक्शन भेजे जाएंगे, मरीजों को सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed