{"_id":"65f0aee0b266ed80fb0dbdd4","slug":"step-son-and-his-family-accused-of-forcibly-occupying-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115244-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सौतेले बेटे व उसके परिवार पर जबरन घर कब्जाने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सौतेले बेटे व उसके परिवार पर जबरन घर कब्जाने आरोप
Wed, 13 Mar 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चटिया ओलिया में एक महिला ने अपने सौतेले बेटे व उसके परिवार के सदस्यों पर उनके घर का ताला तोड़ कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में राजवंती ने बताया कि वह अपना इलाज करवाने के लिए शहर में गई थी। इसी दौरान उनके सौतेले बेटे अनिल, पुत्रवधू, पौत्र व पोती ने उसकी अनुपस्थिति में घर का ताला तोड़ कर उस पर कब्जा कर लिया। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। राजवंती ने बताया कि उनके घर में 8 तोले सोना, 1.5 किलो चांदी, 2.40 लाख रुपये नकद के अलावा कीमती सामान व अन्य दस्तावेज रखे हैं। राजवंती ने बताया कि उसके पति रामकिशन ने अपने रहते हुए अनिल कुमार का हिस्सा बंटवारा कर दिया था। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन