फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State runner-up in Greco-Roman category with 146 points

राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता : ग्रीको रोमन वर्ग में प्रदेश 146 अंक के साथ उपविजेता

Sun, 08 Dec 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
State runner-up in Greco-Roman category with 146 points
कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित की जा रही सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन में
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों में प्रदेश के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता की ट्रॉफी जीती। पहलवानों ने दूसरे दिन के ग्रीको रोमन वर्ग में दो स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर वर्ग में उप विजेता की ट्राॅफी अपने नाम की है। इसमें से सोनीपत के तीन पहलवानों ने स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए हैं। प्रदेश की टीम ने 146 अंकों प्राप्त किए हैं। वहीं, महिला वर्ग के दो भार वर्गों में पहलवानों ने स्वर्ण व रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के एशिया के पदाधिकारी अबदूल ने शिरकत की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पत्र जारी कर कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम साझा किया है, जिसमें प्रदेश के ग्रीको रोमन कुश्ती दल ने 146 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं, पहले स्थान पर 220 अंकों के साथ सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) और 132 अंकों के साथ दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू स्थित कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के दो भार वर्गों के मुकाबले कराए गए। प्रदेश के पहलवानों शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हरियाणा टीम के प्रशिक्षक सुभाष तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन वर्ग में गन्रौर के गांव डबरपुर के अर्जुन अवाॅर्डी सुनील ने 87 किलो भार में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सोनीपत के अनिल ने 67 किलो भार वर्ग व गांव बिचपड़ी निवासी आकाश पूनिया ने 72 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए रजत पदक जीता है। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि 72 किलो में एसएससीबी की तरफ से खेलते हुए गांव जुआं के अंकित गुलिया ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक विजेता पहलवान

ग्रीको रोमन वर्ग -नितिन (55 किलो, कांस्य, जींद), सन्नी (63, कांस्य, झज्जर), अनिल (67, रजत, सोनीपत), आकाश पूनिया (72, रजत, सोनीपत), अमन (82, स्वर्ण, हिसार), सुनील (87 किलो, स्वर्ण पदक, सोनीपत)।

महिला वर्ग - विनीता (50, रजत, रोहतक), प्रियंका (72 किलो, स्वर्ण, चरखी दादरी)।
8 दिसंबर को यह मुकाबले होंगे
महिला वर्ग - ज्योति (53, हिसार), मीनाक्षी (55, जींद), तपस्या (57, झज्जर), अंजलि (59, झज्जर), कल्पना (62, भिवानी), मनीषा (65, रोहतक), राधिका (68, पानीपत), प्रिया (76 किलो, जींद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed