{"_id":"6769578d8cb2cfeff70da37a","slug":"srinivasa-ramanujan-was-a-great-mathematician-dr-sushma-sonipat-news-c-197-1-snp1007-129727-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान गणितज्ञ थे श्रीनिवास रामानुजन : डॉ. सुषमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान गणितज्ञ थे श्रीनिवास रामानुजन : डॉ. सुषमा
Mon, 23 Dec 2024 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित कार्यक्रम क
खरखौदा। रोहतक मार्ग स्थित कन्या महाविद्यालय में गणित विभाग की तरफ से भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने करीब 39 सौ समीकरण और सूत्रों का संकलन किया है, इनमें से कई आज भी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में उपयोगी हैं।
डाॅ. सुषमा ने बताया की श्रीनिवास रामानुजन ने पाई की अनंत श्रेणी की भी खोज की है। 1729 को रामानुजन संख्या कहा जाता है, यह सबसे छोटी संख्या है जो दो अलग तरीकों से दो घनों के योग के रूप में व्यक्त की जा सकती है। रामानुजन थीटा फंक्शन आज भी अनुसंधान में उपयोगी है। उनका काम आज भी गणित के कई क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए प्रेरणा देता है। डाॅ. शालिनी ने बताया कि गणित दिवस की शुरुआत वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से की गई थी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और शिक्षकों ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डाॅ. नमिता, डाॅ. सारिका, डाॅ. परमिला व डाॅ. पूनम मौजूद रहे।