{"_id":"6d461fefb21658f35ecfd8b010cb1701","slug":"sports-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्कूल में नए दाखिलों पर संकट के बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्कूल में नए दाखिलों पर संकट के बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई स्थित प्रदेश के एकमात्र मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल (एमएनएसएस) में नए दाखिलों की प्रक्रिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दाखिलों की जो प्रक्रिया 3 माह पहले शुरू होनी थी। उसका अभी तक प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ है। प्रस्ताव के लिए भेजी गई फाइल स्पोर्ट्स कमिश्नर के कार्यालय में ही धूल फांक रही है। कई बार रिमाइंड भी कराया जा चुका है, इसके बावजूद फाइल अप्रू्व नहीं हो पाई है। ऐसे में दाखिले के इच्छुक बच्चों और उनके अभिभावकों को तो परेशानी हो रही है, साथ ही स्कूल के स्टाफ को भी काफी समस्या हो रही है। बता दें कि स्कूल में नए दाखिलों के संदर्भ में हर वर्ष भेजा जाने वाला प्रस्ताव ही अभी तक पास होकर नहीं आया है। जिसके कारण स्कूल में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। अब नए शैक्षणिक सत्र के लिए केवल दो महीने का समय शेष है। जिसमें स्कूल की दाखिला प्रक्रिया पूरी होना असंभव प्रतीत होती है। इस बारे में जब अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में बातचीत जारी है।
अक्टूबर में शुरू होनी थी दाखिला प्रक्रिया
स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला प्रक्रिया अक्टूबर महीने में शुरू होती है। अक्टूबर में विज्ञापन दिया जाता है, जिसके बाद 20-25 दिन का समय प्रोस्पेक्टस एवं फार्म भरने के लिए मिलता हैं। इसके बाद स्कूल अपने स्तर पर प्रोस्पेक्टस और फार्म की जांच करता है। 1 जनवरी से लिखित के टेस्ट लिए जाते हैं। फरवरी और मार्च में फिटनेस, मेडिकल जांच और इंटरव्यू किए जाते हैं। इन सभी में 15-15 दिनों का समय लगता है। 1 अप्रैल के बाद से नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल में दाखिला मिल जाता है।
अभी तक अटकी है दाखिले की फाइल
बता दें कि नए दाखिलों की अनुमति के लिए फाइल विभागीय अधिकारियों के पास पंचकुलां भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक फाइल अप्रू्व नहीं हो पाई है। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल में 100 दाखिले होने हैं। बता दें कि वर्ष 2011 से पहले एमएनएसएस में केवल 75 सीटें थी, लेकिन वर्ष 2011 के बाद यहां 100 सीटें कर दी गई। इसमें 50 लड़के और 50 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
दो माह में कैसे होंगे दाखिले
स्पोर्ट्स स्कूल में कम सीटों के लिए हजारों आवेदन आते हैं। इसीलिए दाखिले की प्रक्रिया में पांच माह का समय लगता है। इन पांच महीनों में से अब 2 महीने का समय तो गुजर चुका है। तीसरा महीना जनवरी का भी आधे से अधिक पूरा हो चुका है। ऐसे में अगर आज की तारीख में दाखिलों की अप्रू्वल मिल जाती है तो फरवरी और मार्च में दाखिले कराना स्कूल स्टाफ के लिए टेढ़ी खीर होगी।
एमएनएसएस एक नजर में
वर्ष 1973 में एमएनएसएस की शुरुआत की गई थी। स्कूल पूरी तरह से रेजीडेंशियल और को-एजूकेशनल है। एमएनएसएस सीबीएसई से संबद्ध है। लगभग 300 एकड़ में जीटी रोड पर बीसवां मिल चौक के पास ही स्कूल स्थित है। स्कूल में चार हाउस बनाए गए हैं, जिसमें इंद्रा, सोमा, सूर्या और वरुण हाउस शामिल हैं।
दाखिले के लिए यह योग्यता है जरूरी
स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिले चौथी कक्षा से लिए जाते हैं। इसके लिए बच्चे की आयु 8 से 10 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बच्चे के अभिभावक हरियाणा के नागरिक होने चाहिए। बच्चे का लिखित में टेस्ट होता है। इसके अलावा बच्चों को 60 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, स्किल टेस्ट लिया जाता है। अन्य कक्षाओं के लिए अलग-अलग तरह के फिजिकल टेस्ट लिए जाते हैं। इसके बाद ही दाखिला मिलता है।
स्कूल की ओर से रूटीन में प्रस्ताव भेजा गया था, जो अभी पास नहीं हुआ है। जैसे ही प्रपोजल पास होगा, वैसे ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-भारती अरोड़ा, प्राचार्य एवं निदेशक, एमएनएसएस राई।