फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sports news

अटैक के साथ डिफेंस को करें मजबूत

Wed, 16 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports news
प्रो रेसलिंग लीग में अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी सरिता मोर और उसकी टीम यूपी वॉरियर्स की जीत से पिता बरोदा निवासी रामचंद्र मोर बेहद उत्साहित हैं। फोन पर पिता ने बुधवार को गुरुमंत्र देते हुए कहा, बेटी अटैक के साथ डिफेंस को मजबूत करो, ताकि विरोधी को प्वाइंट बनाने का मौका न मिले। पिता की हिदायत पर बेटी ने अमल करने का भरोसा दिया। मंगलवार को सरिता ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की तरफ से खेल रही तुर्की की महिला पहलवान येसलिरमेक को 1-0 से हरा दिया था। इसके चलते यूपी की टीम दिल्ली को 4-3 से हराने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन


सरिता ने पिता को आने से किया मना
महिला पहलवान सरिता मोर के पिता रामचंद्र मोर ने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे बेटी से बात हुई। वह गुड़गांव जाकर गुरुवार को मुंबई की टीम के साथ होने वाले मुकाबले को देखना चाहते थे, लेकिन सरिता ने कहा कि पापा, टिकट को लेकर परेशानी है। एक महिला पहलवान के पिता आए थे, उन्हें टिकट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। ऐसे में आप टीवी पर ही उनका मुकाबला देंगे और वहीं से आशीर्वाद दें।
विज्ञापन


घर पर करेंगे जोरदार स्वागत
पिता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम व सरिता के जीतने पर घर पर बेटी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए और मुकाबलों का इंतजार है। बेटी जिस तरह नाम रोशन किया है। इससे उस पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed