फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special camp: Pensioners stand in long queues since morning for document verification

विशेष शिविर : दस्तावेजों की जांच के लिए सुबह से लंबी लाइन में लगे पेंशनधारक

Sat, 11 Jan 2025 06:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Special camp: Pensioners stand in long queues since morning for document verification
फोटो 10- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में शिविर में अधिकारियों के साथ पेंशनधारकों को आश्वासन देते व - फोटो : संवाद
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में वार्ड 16 से 10 तक के पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए लगाए गए शिविर में शुक्रवार काे सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। चार दिवसीय शिविर के आखिरी दिन पेंशनधारक सुबह 7 बजे से ही लाइनों में आकर खड़े हो गए। कई पेंशनधारकों ने आरोप लगाया कि टोकन प्रक्रिया के चलते चार दिन से उनका नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन


विधायक निखिल मदान पेंशनधारकों की समस्या को देखते हुए सुबह नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच हाईकोर्ट के आदेशानुसार की जांच रही है। हाईकोर्ट में अपील कर पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए समय सीमा को बढ़ाने की मांग की जाएगी। जितने भी पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है, उस रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। शहर में किसी भी पेंशनधारकों के दस्तावेजों में गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

शिविर में नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को 1500 पेंशनधारकों को टोकन वितरित किए। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे 800 लोगों व शाम 6 बजे तक 1200 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की गई। आगे उच्चाधिकारी जैसे आदेश करेंगे, उसी प्रकार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनधारकों ने सुनाई व्यथा
कई पेंशनधारकों को तीन दिन से टोकन नहीं मिला है। सुबह आकर शाम को बिना जांच करवाए वापस लौट रहे हैं। शिविर में भीड़ ज्यादा होने से अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं।
संतोष, सेक्टर-15
चार दिन से रोजाना शिविर में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। बिना जांच करवाए पेंशन काटने की बात कही जा रही है।
श्रीकृष्ण, शहरवासी
बुजुर्गों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। बुजुर्गों की जन्मतिथि का प्रमाण कैसे मिलेगा। दोबारा दस्तावेजों की जांच कर परेशान किया जा रहा है। लाइनों में लगकर पैरों में भी दर्द होने लगा।
अजीत कौर, शहरवासी
चार दिन से सुबह 7 बजे शिविर में आने के बाद शाम को 5 बजे तक नंबर नहीं आ रहा है। भीड़ के कारण कई लोगों का बिना दस्तावेजों की जांच के वापस जाना पड़ रहा है।

दर्शन, हरिनगर
विधायक निखिल मदान के पांच आश्वासन
-पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए 15 दिन और शिविर लगाया जाएगा।
-वार्ड अनुसार शिविर लगाकर दस्तावेजों की जांच करवाई जाएगी।
-असमर्थ बुजुर्गों के लिए निगम कर्मचारी उनके घर जाकर दस्तावेजों की जांच करेंगे।
-बिना दस्तावेजों की जांच के किसी भी पेंशनधारक की पेंशन नहीं काटी जाएगी।
-पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें दस्तावेजों की जांच करवाएं।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed