फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat,Yogeshwar's wedding the whole village of CM 10 million and female college gift

योगेश्वर की शादी पर सीएम का पूरे गांव को 10 करोड़ व महिला कॉलेज का तोहफा

Tue, 17 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला, गोहाना
अमर उजाला, गोहाना Updated Tue, 17 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat,Yogeshwar's wedding the whole village of CM 10 million and female college gift
सीएम ने योगेश्वर को घर पहुंचकर शादी की बधाई दी - फोटो : sonipat
पहलवान योगेश्वर दत्त की शादी पर पूरे गांव को तोहफा मिल गया है। यह तोहफा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद गांव में पहुंचकर दिया है। इसमें गांव में 10 करोड़ रुपये से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा तो वहीं महिला कॉलेज भी खोला जाएगा। सीएम ने योगेश्वर को घर पहुंचकर शादी की बधाई दी तो गांव की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार को गांव भैंसवाल कलां में पहुंचे, जिन्होंने योगेश्वर के घर पहुंचकर उनको शादी की बधाई दी। गांव के सरपंच राजेश कुमार ने सीएम के सामने कुछ मांगे रखीं, जिस पर सीएम ने गांव के सीवरेज सिस्टम के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट देने के अलावा बीपीएस महिला विवि के साउथ कैंपस में डिग्री कॉलेज खोलने के साथ ही खेतों में सिंचाई के पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। सीएम ने खुद कहा कि वह गांव में आए तो उन्होंने पानी की निकासी की समस्या को देखा। इसलिए सबसे पहले सीवरेज की व्यवस्था बेहतर कराने के लिए ग्रांट देने का मन बना लिया था। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाने की बात कही।
विज्ञापन

सीएम बोले गांव का ना बदलवा ल्यो
मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों को ठेठ हरियाणवी भाषा में बात करते हुए कहा ईब तो सरकार नै मौका दे राख्या है। आपणे गाम का आच्छा सा नाम रख ल्यो। गाम का नाम बावला पाना ठीक नींह लागता। गांव की पंचायत प्रस्ताव करके भेजेगी तो गांव का नाम बदल जाएगा। पहले भी कुछ गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed