{"_id":"58efc7324f1c1b9d36cf918c","slug":"sonipat-yogeshwar-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान योगेश्वर दत्त ने स्थापित की अपने गुरु की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान योगेश्वर दत्त ने स्थापित की अपने गुरु की प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण करते हुए महंत कालीदास व पहलवान योगेश्वर दत्त।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने गांव भैंसवाल कलां में अपने गुरु सतबीर सिंह की प्रतिमा की स्थापना की। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सांपला के महंत कालीदास विशेष रूप से पहुंचे थे।
वीरवार को गांव भैंसवाल कलां में एक कार्यक्रम के दौरान पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपने प्लॉट में अपने गुरु सतबीर सिंह की प्रतिमा की स्थापना की। पहलवान योगेश्वर दत्त ने कुश्ती के आरंभिक गुर सतबीर सिंह से सीखे थे। इसके अलावा सतबीर सिंह हरियाणवी रागिनियों के प्रमुख गायक थे।
18 जुलाई 2016 को सतबीर सिंह का निधन हो गया था। योगेश्वर ने अपने गुरु का अंतिम संस्कार अपने प्लाट में कराया था। तभी उन्होंने एलान किया था कि वह इसी स्थान पर मास्टर जी की प्रतिमा स्थापित कराएंगे। योगेश्वर ने बैसाखी पर्व पर गुरु की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कराई। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, प्रो. वीरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, सूरजमल शर्मा, भानू प्रकाश शर्मा, राजेंद्र कौशिक, धर्मबीर गौड़, परशुराम, मुकेश गौड़ के अलावा गांव भैंसवाल कलां व आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे।