{"_id":"58e929d54f1c1bd0355b47df","slug":"sonipat-women-oppose-liqure","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं में उबाल
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
देवड़ू रोड पर शराब ठेके का विरोध करती महिलाआें को समझाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय क्षेत्र में शराब ठेके खोले जाने के खिलाफ महिलाओं ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ठेकों के खिलाफ आठ दिन में महिलाओं ने 19 स्थानों पर ठेकों पर ताला बंदी के साथ आगजनी व तोड़फोड़ तक की गई है।
शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। राई क्षेत्र के गांव पाबसरा में महिलाओं ने न केवल शराब ठेके पर ताला जड़ा, बल्कि एक मीट की दुकान को भी बंद करा दिया। साथ ही उन्होंने जाम भी लगा दिया। बाद में थाना प्रभारी ने समझाकर जाम खुलवाया। वहीं देवडू़ रोड पर जिस शराब की दुकान को बंद कराने के लिए तीन दिन पहले जाम लगाया गया था, उस ठेके को 100 मीटर आगे खोले जाने से महिलाएं फिर बिफर गईं और ठेके पर ताला जड़ दिया। उन्होंने ठेके के शटर पर पत्थरबाजी भी की। शाम को पुलिस के आश्वासन के बाद ही महिलाएं शांत हुई।
पाबसरा में दो घंटे तक जाम ः गांव पाबसरा के अड्डे पर खुले शराब ठेके के खिलाफ शनिवार को महिलाएं बिफर गईं। उन्होंने एकत्रित होकर पहले ठेके पर ताला जड़ दिया। उस पर भी कोई सुनवाई नहीं होने पर महिलाएं सड़क पर आ डटीं और जाम लगा दिया। महिलाओं ने वहां मीट की दुकान को भी बंद दिया। महिलाओं ने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में मौके पर पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी सोमबीर ने महिलाओं को ठेका हटवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने कहा कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो वह दोबारा आंदोलन करने को विवश होंगी। वहीं जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
100 मीटर दूर खोला ठेका तो फिर प्रदर्शन ः देवड़ू रोड पर शराब ठेके की जगह बदलकर करीब 100 मीटर दूर किए जाने के बाद महिलाएं फिर सड़क पर उतर आईं। उन्होंने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने ठेके को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाने की बात कही। महिलाएं शाम तक ठेके के बाहर डटी रहीं। महिलाओं ने इस दौरान ठेके पर पत्थरबाजी भी की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत किया। महिलाओं को ठेका यहां से हटाने का आश्वासन दिया गया।
अब तक यहां-यहां हुआ ठेकों का विरोध
-31 मार्च की रात को प्याऊ मनियारी व देवडू़ रोड पर ठेका खोले जाने का विरोध।
-1 अप्रैल को देवड़ू रोड पर महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला।
-1 अप्रैल को गुहणा में शराब ठेके पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन।
-1 अप्रैल मंडौैरा में शराब ठेके पर ताला जड़ा।
-2 अप्रैल को मंडौरा, गुहणा, देवडू़ रोड पर शराब ठेकों पर ताला जड़ा रहा।
-3 अप्रैल को गुहणा व भठगांव के लोगों ने शराब ठेके बंद कराने को उपायुक्त को ज्ञापन दिया।
-4 अप्रैल को देवड़ू रोड पर महिलाओं का प्रदर्शन।
-4 अप्रैल को गोहाना के खंदराई में शराब ठेके में आगजनी।
-5 अप्रैल को गोहाना के गंगाना व चिढ़ाना में शराब ठेकों पर तोड़फोड़ व आगजनी।
-गामड़ी में शराब ठेके के खिलाफ रोष प्रदर्शन।
-शामड़ी में पंचायत कर शराब ठेका बंद कराने का निर्णय लिया।
-6 अप्रैल को देवड़ू रोड पर महिलाओं ने जाम लगाया।
शराब ठेकों को सरकार के आदेश पर छोड़ा गया है। विरोध के कारणों का पता लगाकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील गौड़, डीईटीसी, सोनीपत।
शराब ठेकों का महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। वह ठेकों को आबादी से बाहर करने की मांग उठा रही हैं। उनकी समस्या का कानून के अनुसार निदान किया जाएगा।
-केएम पांडुरंग, डीसी, सोनीपत।