{"_id":"589766614f1c1bf340e83005","slug":"sonipat-woman-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
शहर की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दी। भगत सिंह कॉलोनी निवासी मीता (35) शनिवार देर शाम अपने घर पर थी। वह रात को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए। वहां उन्हें मीता फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मीता कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया। मामले के जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। वह मानसिक रूप से परेशान बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन