{"_id":"587d172c4f1c1b3803eff385","slug":"sonipat-wife-handled-the-family-i-field-yogeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संभालेगी परिवार, मैं मैदान : योगेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संभालेगी परिवार, मैं मैदान : योगेश्वर
अमर उजाला, गोहाना
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी के दौरान घोड़ी पर बैठे ओलंपियन पहलवान योगेश्वर
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद योगेश्वर के परिवार की जिम्मेदारी किस तरह से कौन संभालेगा और वह खुद शादी के बाद क्या करेंगे? इसका पूरा प्लान योगेश्वर ने पहले ही तैयार कर लिया है। योगेश्वर के अनुसार वह चाहते है कि शादी के बाद पत्नी शीतल परिवार को संभाले और अपने पढ़े-लिखे होने का अनुभव परिवार में बांटे। वह परिवार को आगे लेकर जाने में सहयोग करे। वहीं, योगेश्वर ने अपने भविष्य का प्लान भी साफ कर दिया है कि वह शादी के बाद नौकरी के साथ-साथ कुश्ती भी जारी रखेंगे। वह कहते हैं कि कुश्ती के सहारे ही वह यहां तक पहुंचे हैं और कुश्ती उनका जीवन है। वह कुश्ती से रिटायर्ड भले हो जाएंगे, लेकिन उसे नहीं छोड़ेंगे और ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए नए पहलवान तैयार करेंगे। योगेश्वर को यह दर्द है कि वह देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक नहीं जीत सके, लेकिन अपने इस सपने को खुद पहलवान तैयार करके पूरा करेंगे और उसके लिए वह जल्द ही अपनी एकेडमी भी शुरू करेंगे।
परिवार में पांचवीं शादी, पांचों बिना दहेज
योगेश्वर दत्त इस समय बिना दहेज की शादी करने के कारण भी चर्चाओं में बने हुए हैं। इस पर योगेश्वर का कहना है कि उनके परिवार में दहेज लेने और देने की परंपरा नहीं रही है। उनके परिवार में यह पांचवीं शादी है और उनके यहां सभी शादी बिना दहेज के हुई है। वह कहते हैं कि उनकी तीनों बहनों की शादी बिना दहेज के हुई तो भाई की शादी भी बिना दहेज के की गई। योगेश्वर ने कहा कि वह मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शादी भी जमीनी स्तर वाली होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। इस कारण पूरी सादगी के साथ शादी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस शादी से मां को ज्यादा खुशी है, क्योंकि वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी और मैं ओलंपिक के बाद शादी करना चाहता था।
विदेशों में भले ही घूमे, लेकिन शादी का देसी अंदाज
पहलवान योगेश्वर दत्त भले ही पूरे देश व विदेश में घूमे हैं, लेकिन वह सामाजिक परंपराओं को नहीं भूले हैं। उनकी शादी का अंदाज आज भी देसी है और जिस तरह से ग्रामीण परिवेश में शादी की जाती है। उसी तरह से उनकी शादी के कार्यक्रम कराए गए। बाण लगाने के साथ ही हल्दी की रस्म की गई तो घर में महिलाएं भी खूब नाचीं। योगेश्वर भी परिवार के लोगों के साथ ठुमके लगा रहे थे।