{"_id":"58a1f8994f1c1b5d36d84d43","slug":"sonipat-water-problem-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तरस रहे लोग, कई जगह हालात खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तरस रहे लोग, कई जगह हालात खराब
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर की कई कॉलोनियों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के रामनगर, विकास नगर, जीवन नगर समेत कई जगह के लोगों का कहना है कि उनके यहां समय पर पानी नहीं आता है और पानी आता है तो वह पीने लायक नहीं होता। इसकी वजह अधिकतर जगहों पर सीवर लाइन टूटी होने के साथ ही सीवर ओवरफ्लो होना है। लोगों का कहना है कि वे कई बार अधिकारियों से इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर निगम पिछले एक साल से अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछवाकर पानी की समस्या खत्म करने की बात कह रहा है, लेकिन उस पर काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस तरह यह योजना भी केवल कागजों तक नजर आ रही है। लोगों की पानी की समस्या कब तक दूर होगी, यह खुद अधिकारी नहीं बता पा रहे है। नगर निगम के एक्सईएन अशोक मलिक का कहना है कि अमृत योजना के तहत शहर में पाइप लाइप व सीवर लाइन बिछाई जानी है, जिस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन