{"_id":"58a5f8b74f1c1b941ad840d7","slug":"sonipat-tunda-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह नहीं पहुंचे, फिर टली टुंडा के खिलाफ सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह नहीं पहुंचे, फिर टली टुंडा के खिलाफ सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल करीम टुंडा।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में दो बम धमाके करने के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ वीरवार को होने वाली सुनवाई के दौरान कोई गवाह नहीं पहुंच सका। इसके चलते सुनवाई को फिर से टाल दिया गया है। कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जानी थी। टुंडा वर्ष 1996 में सोनीपत में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी है। कोर्ट में बम ब्लास्ट के आरोपी टुंडा के खिलाफ गवाही चल रही है। आतंकी टुंडा के मामले में अब तक 39 गवाही हो चुकी हैं, जबकि उसके खिलाफ कुल 55 गवाही होनी हैं।
अब्दुल करीम टुंडा पर सोनीपत में 28 दिसंबर, 1996 को बम ब्लास्ट करने का आरोप है। घटना की शाम पहला धमाका बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा के निकट व दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित गुलशन मिष्ठान भंडार के पास हुआ था। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था।
इसी मामले में वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से टुंडा की पेशी तय थी। टुंडा के अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया कि इस मामले में अब तक 39 गवाही हो चुकी हैं। एक गवाह की मौत हो गई। वीरवार को तीन गवाहों को गवाही देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई भी नहीं पहुंच सका। इसके चलते सुनवाई नहीं हो पाई। मामले की अगली सुनवाई छह मार्च को होगी। इससे पहले नौ व 23 जनवरी को भी कोई गवाह नहीं पहुंचा था। हालांकि सात फरवरी को महिला नीलम गवाही देने आई थी।