फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, student attempt suicide

कोई मेरी केयर नहीं करता, बताना चाहती हूं इंपोरटेंस, नोट लिखकर स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा

Fri, 17 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 17 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
sonipat, student attempt suicide
सत्यम माडर्न स्कूल जिसकी तीसरी मंजिल से छात्रा ने छलांग लगा दी। - फोटो : bureau
सत्यम माडर्न स्कूल में वीरवार को दसवीं कक्षा की एक छात्रा आत्महत्या करने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उसकी कोई केयर नहीं करता। उसे अपने पिता की भी याद आ रही है और तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। छात्रा के सिर से माता-पिता का साया बचपन में ही उठ चुका था। उसकी ताई ने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा होश में आने के बाद ही इस आत्मघाती कदम उठाने के कारणों के बारे में बता सकेगी।
विज्ञापन

शहर के न्यू ब्रहमनगर स्थित सत्यम माडर्न स्कूल में वीरवार दोपहर उस समय हड़कंप मचा गया जब लंच के दौरान दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई। उसकी पसलियां टूट गईं। स्कूल स्टाफ उसे गंभीर हालत में तुरंत सामान्य अस्पताल ले गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। स्कूल के स्टाफ ने छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और छात्रा की ताई के बयान दर्ज किए। ताई का कहना है कि छात्रा के होश में आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसने आत्महत्या का प्रयास किसलिए किया। उनका कहना था कि घर में किसी तरह कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

लंच में अचानक छत पर चढ़कर लगाई छलांग
स्कूल की प्राचार्य शालिनी चौधरी ने बताया कि छात्रा लंच के समय अचानक छत पर चली गई थी। जब उसे छत पर देखा गया तो तुरंत स्कूल स्टाफ उसे नीचे उतारने के लिए छत की तरफ भागा लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने छलांग लगा दी। उसके पास से मिला सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये भी लिखा: मेरे मरने से किसी को बहुत खुशी मिलेगी
छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है,  ‘मैं जो कर रही हूं वह अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसके लिए किसी और को ब्लेम नहीं करना। मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गई थी। मेरे जीने की कोई वजह नहीं है। मेरे जाने से परेशान न होना, खासकर मेरे परिजन व फ्रेंड्स। मेरी कोई केयर नहीं करता। मैंने जिसे भी चाहा दिल से चाहा है। मैं दिखाना चाहती हूं कि मेरी क्या इंपोरटेंस है। मुझे बचाने की कोशिश ना करना। मेरे मरने से किसी को बहुत खुशी मिलेगी। मैं सभी को मिस करूंगी, खासकर अपनी मैडम सीमा को। आई होप कि अब तुम दोनों चैन से रह सकोगे। मैं अब नहीं आऊंगी। एक दिन तुम मुझे याद कर रोओगे और तुम्हें अपनी गलती का एहसास हो सकेगा कि तुमने मुझे कितना दर्द दिया हैै। मैं अपने पापा को बहुत मिस करती हूं। मैं पापा के पास जाना चाहती हूं। मुझे अपनी प्राब्लम का एक यही सोल्यूशन मिला।’

सत्यम स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा की ताई ने आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। छात्रा के होश में आने के बाद ही मामले के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
वीरेंद्र राव, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed