{"_id":"589a12b64f1c1bc0553799ec","slug":"sonipat-street-lights-on-home-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों का अब घरेलू दर से बिल लेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटों का अब घरेलू दर से बिल लेगा बिजली निगम
अमर उजाला ब्यूरो गन्नौर।
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा की ओर से पालिका की आय बढ़ाने के लिए सरकार को भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर लगाए जाने से नगर पालिकाओं को काफी फायदा होने की उम्मीद है। जहां पहले नगर पालिका क्षेत्र में बिल वसूलने के बाद बिजली निगम की ओर से पालिका को पांच पैसे प्रति यूनिट दिया जाता था, वहीं अब ये बिल का दो प्रतिशत कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइट का बिल भी कामर्शियल की जगह घरेलू दर पर बिजली निगम लेगा। इन सभी प्रस्ताव को सीएम मनोहर लाल खट्टर के मंजूरी देने का दावा किया गया है।
नगर पालिकाओं के लिए यह प्रस्ताव पास किया गया है, इससे नगर पालिकाओं को आर्थिक फायदा होगा और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। नगरपालिका क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों का बिल कॉमर्शियल रेट की बजाय घरेलू रेट पर जारी करवाने के लिए गन्नौर नगरपालिका अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा ने सात सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर यह सुझाव दिया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सभी पालिकाओं के लिए इस संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए सतप्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
बकाया बिल पर सरचार्ज माफ करने की मांग
शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का बकाया बिजली बिल का सरचार्ज माफ करने की गुहार लगाई है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी इस मांग को स्वीकृति प्रदान करेंगे। शर्मा के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में जनहित में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का जितना बिल बकाया है उसमें से लगभग आधा सरचार्ज सम्मलित है। वर्तमान में नगरपालिका पर कुल 1 करोड़ 55 लाख 74 हजार 813 रुपये का बिल बकाया है। इसमें लगभग 59 लाख 91 हजार 756 रुपये का सरचार्ज लगा है। नपा प्रधान से सरचार्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।