फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Sewer overflow in Vishal Nagar since one month, people blocked road

Sonipat: विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया रोड जाम

Mon, 26 Aug 2024 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

लोगों का आरोप है कि कर्मचारी आते हैं, सीवर लाइन में फट्टी मारकर चले जाते हैं। पशु डेयरियों से निकल रहा गोबर सीवर लाइन में बहाया जा रहा है। लाइन अवरुद्ध होने से समस्या बन रही है। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Sonipat: Sewer overflow in Vishal Nagar since one month, people blocked road
विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया रोड जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने सोमवार सुबह तार बांधकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर दिया। गली से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर शहर थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर आधे घंटे में जाम खुलवाया।

विज्ञापन


विशाल नगर गली नंबर 8 में एक माह से सीवर ओवरफ्लो है। लोगों का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों को सीवर समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सीवरों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी गली में बह रहा है। इसके चलते लोगोंं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें सोमवार सुबह सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम करना पड़ा। उनकी मांग थी कि घरों में खोली गई पशु डेयरियों का शहर से बाहर किया जाए। पशु डेयरी संचालक गोबर को सीवरों में बहा देते हैं, जिससे सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण गली में पानी भर जाता है। निगम के ठेका कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करने के बजाए लाइन में फट्टी मारकर चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में लगातार भर रहे दूषित पानी की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चे भी स्कूल व शिक्षण संस्थानों में आने जाने में परेशान है। जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी महेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी ने संबंधित निगम अधिकारी से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत करके जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed