फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, sdm takes action

गेहूं के बोरों का उठान न होने पर एसडीएम ने ली अफसरों की क्लास

Fri, 14 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 14 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat, sdm takes action
मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग लेते एसडीएम निशांत यादव - फोटो : bureau
रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी में कई दिनों से गेहूं के उठान की समस्या बनी हुई है। मंडी में गेहूं डालने के लिए जगह भी नहीं बची है। इस समस्या को वीरवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद एसडीएम निशांत यादव मामले में संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी के कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम ने मार्केट कमेटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व हैफेड के अधिकारियों को रविवार तक मंडी से उठान की समस्या दूर करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उठान न होने पर रविवार को फिर अधिकारियों से जानकारी करेंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी हो चुकी है फुल
सोनीपत अनाज मंडी में चार अप्रैल से गेहूं की आवक शुरू हुई थी। आढ़तियों का कहना है कि तीन दिन तक मंडी से लगातार गेहूं के बोरों का उठान सही समय पर हुआ। सरकार की ओर से अधिकारियों को पहले ही 72 घंटे में उठान के आदेश दिए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद उठान कम होने से समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके चलते मंडी बोरों से फुल हो चुकी है। किसान अपने गेहूं को मंडी से बाहर डाल रहे हैं। संज्ञान लेते हुए एसडीएम निशांत यादव वीरवार दोपहर को मार्केट कमेटी के कार्यालय में पहुंचे। वहां बैठक में अधिकारियों से सोनीपत अनाज मंडी के अलावा जिले के अन्य खरीद केंद्रों की स्थिति की जानकारी जुटाई और समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

कांटे व गेहूं उतारने में भी परेशानी
बैठक के दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि सरकारी गोदामों में गेहूं के बोरों को उतारने के लिए मजदूरों की समस्या है। वहीं, गोदामों के बाहर लगे कांटे बार-बार खराब हो रहे हैं। इस समस्या को सुनकर एसडीएम ने अधिकारियों को कांटों को ठीक करने व गोदामों में आ रही दिक्कतों को दूर करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई भी पहुंचे मंडी
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मलिक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह भटाना ने वीरवार को सोनीपत अनाज मंडी का दौरा किया। वहां किसानों से बात करके समस्याएं जानीं और उनको जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।


सरकार की ओर से 72 घंटे में मंडियों से गेहूं के उठान का प्रावधान है। मंडी में पड़े गेहूं से भरे बोरों का उठान न होने की स्थिति को जाना है। बैठक में अधिकारियों को रविवार तक मंडी को खाली करने का कहा है, ताकि मंडी में आने वाले किसानों को गेहूं उतारने में कोई दिक्कत न हो।
-निशांत यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed