{"_id":"58fe4a394f1c1bb365c0c97b","slug":"sonipat-sai-100-new-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई सेंटर में 16.5 करोड़ से बनेगा 100 बेड का हॉस्टल व मल्टीपर्पज हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई सेंटर में 16.5 करोड़ से बनेगा 100 बेड का हॉस्टल व मल्टीपर्पज हॉल
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई के नार्थ जोन सेंटर में हॉस्टल की समस्या के कारण किसी भी कैंप को अब निरस्त नहीं करना पड़ेगा। यहां जल्द ही 100 बेड का हॉस्टल बनने वाला है। इस तरह ही हॉल छोटा होने के कारण परेशानी झेल रहे बॉक्सरों की समस्या भी जल्द खत्म हो जाएगी क्योंकि उन्हें अब मल्टीपर्पज हॉल मिलने वाला है। डायरेक्टर के 100 बेड के हॉस्टल व मल्टीपर्पज हॉल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह दोनों 16.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे और इनका जल्द ही निर्माण शुरू कराया जा रहा है। इस साल ही दोनों का निर्माण पूरा करके खिलाड़ियों को सौंपा जाएगा।
200 बेड का भेजा था प्रस्ताव
सोनीपत में साई के नार्थ जोन सेंटर में इस समय तीन हॉस्टल है, जिनमें दो हॉस्टल 90-90 तो तीसरा 200 बेड का है। इस तरह वहां केवल 380 खिलाड़ी व कोच रह सकते है। इस कारण ही कई बार ऐसी समस्या खड़ी हो जाती है कि पहले से हॉस्टल भरे होने पर कैंप नहीं लग पाता है और उसे कैंसिल करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ही साई सेंटर के डायरेक्टर की ओर से साई मुख्यालय में 200 बेड का हॉस्टल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 100 बेड का हॉस्टल बनाने की मंजूरी मिल गई है तो 100 बेड का हॉस्टल बनाने की अगले वित्तीय सत्र में मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। 100 बेड के लिए 8.5 करोड़ रुपये भी मंजूर हो गए हैं।
आठ लाख से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल
वहीं, कम एंड प्ले स्कीम के तहत बॉक्सरों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बॉक्सिंग हॉल छोटा पड़ रहा है और वहां प्रैक्टिस करने में बॉक्सरों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए ही एक मल्टीपर्पज हॉल का प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। यह हॉल आठ लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इन दोनों को बनाने का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अपने हॉल का कामर्शियल इस्तेमाल भी करेगा साई
साई की ओर से अब रेवन्यु बढ़ाने के लिए अपने हॉल का कामर्शियल इस्तेमाल भी शुरू किया जाएगा। मल्टीपर्पज हॉल बनने के बाद बॉक्सिंग के रिंग उसमें शिफ्ट कर दिए जाएंगे तो एक हॉल खाली होने पर उसमें टेनिस कोर्ट व फिटनेस के लिए अन्य कोर्ट बनाए जाएंगे। इससे आसपास की फैक्ट्री वालों को वह किराए पर दिए जा सके और उनमें काम करने वाले लोग अपनी फिटनेस के लिए उनका फायदा उठा सके।
साई सेंटर में 100 बेड के हॉस्टल व मल्टीपर्पज हॉल बनाने की मंजूरी मिल गई है। इनके लिए लगभग 16.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इनका काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद कैंप लगाने की परेशानी खत्म हो जाएगी तो बॉक्सरों को नए हॉल में प्रैक्टिस कराई जाएगी। इसके अलावा भी खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।
-संजय सारस्वत, डायरेक्टर नॉर्थ जोन रीजन सेंटर साई