फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, rub on gohana road bypaas, haryana

गोहाना रोड बाईपास पर जुलाई में बनकर तैयार होगा आरयूबी

Sun, 05 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sun, 05 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
sonipat, rub on gohana road bypaas, haryana
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन आरयूबी पर काम करते मजदूर - फोटो : bureau
गोहाना रोड से मुरथल जाने के लिए शहर से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। यह सफर जल्द ही सीधा होने वाला है और गोहाना रोड से मुरथल जाने को आरयूबी का सहारा लिया जा सकेगा। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर आरयूबी का निर्माण शुरू हो चुका है, वहीं इस आरयूबी के दोनों ओर सड़कों का निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने छह करोड़ का प्रपोजल तैयार कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरयूबी के निर्माण के साथ-साथ दोनों ओर सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और इसे जुलाई तक खोलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इस समय दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर आरयूबी नहीं होने से भारी वाहनों को गोहाना रोड से मुरथल तक जाहरी गांव के पास लोहे के रेलवे पुल के नीचे से लेकर जाना पड़ता है। वहां वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और इस कारण अधिकतर अपने वाहन शहर के बीच से लेकर जाते है। इससे शहर में काफी जगह जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण ही वर्ष 2011 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर से जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास के निर्माण करवाने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरथल जीटी रोड से कामी रोड तक बाईपास फेज-1 का निर्माण किया गया, वहीं कामी रोड से गोहाना रोड तक तैयार बाईपास पर आरयूबी व आरओबी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ
करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाले आरयूबी के लिए दो बॉक्स बनाए जाएंगे। प्रत्येक बॉक्स की चौड़ाई 8.75 मीटर व ऊंचाई 5.90 मीटर होगी। बॉक्सों का निर्माण करने के लिए 37 मीटर का नीचे वाला स्लैब तैयार किया जा रहा है। जल्द ही बॉक्स को तैयार रेलवे लाइन के नीचे पुसिंग तकनीक के जरिए स्थापित किया जाएगा। यह पुल शनि मंदिर आरयूबी की तर्ज पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक खुलेगा रास्ता
दो लेन अंडर पास का निर्माण न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गोहाना की तरफ जाने के लिए शहर से निकलने में परेशानी होती है, लेकिन आरयूबी बनने से यह परेशानी दूर हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर आरयूबी को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर बाईपास के दोनों सिरों को जोड़ने के लिए आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह आरयूबी शहर के अंदर शनि मंदिर के पास बने आरयूबी की तर्ज पर बनाया जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

-प्रेमपाल तोमर, एसएसई, रेलवे
आरयूबी के निर्माण के साथ-साथ दोनों बाईपास को आरयूबी से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से छह करोड़ का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है।
-अनिल दहिया, एएसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed