फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, women, agitation

अवैध कब्जे हटाने गई जेसीबी के आगे महिला लेटी

Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 25 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, women, agitation
मटिंडू मार्ग पर अतिक्रमण हटा रही जेबीसी के आगे बैठी महिला को उठाती पुलिस। - फोटो : bureau
अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन जहां सख्ती दिखा रहा है, वहीं फर्जीवाड़ा करके सरकारी जमीन गरीबों को बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी के चलते रविवार को जब टीम मटिंडू मार्ग पर अतिक्रमण हटाने गई तो एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई और एसडीएम से सवाल करते हुए कहा कि गरीबों को बेघर करने से पहले उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जो फर्जीवाड़ा करके सरकारी जमीन गरीबों को बेच गए। एसडीएम ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर में कई भू माफिया सक्रिय हैं, जिन्होंने पहुंच और दबदबे के चलते सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। रजिस्ट्री की जगह शपथ पत्र देकर पैसे हड़प लिए। अब प्रशासन अवैध कब्जों को हटाकर जमीन कब्जे में ले रहा है। रविवार सुबह एसडीएम राजीव अहलावत के नेतृत्व में नपा और पुलिस की टीम मटिंडू मार्ग पर पहुंची और नपा की जमीन में अवैध तरीके से काटे गए प्लाटों की नींव उखाडना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ कब्जाधारी अदालत में पहुंचे, लेकिन कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने नींव उखाड़ना शुरू कर दिया। प्रशासन की और से शुक्रवार को जब मटिंडू मार्ग पर कार्रवाई की गई थी तब लोगों ने न्यायालय में चल रहे केसों को हवाला देते कब्जे हटाने की कार्रवाई का विरोध कर दिया था। जिसके बाद शनिवार को लोग न्यायालय की शरण में पहुंचे थे। लेकिन न्यायालय से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। जिसके बाद रविवार को एक बार फिर से प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अधूरी छोड़ी गई कार्रवाई को रविवार अंजाम दिया गया। इस दौरान तहसीलदार शिव कुमार सैनी, नायब तहसीलदार पृथी सिंह, नगरपालिका सचिव राजेंद्र सिंह व थाना प्रभारी राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


हमने जमीन खरीदी है, कब्जा नहीं किया
प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जिन्होंने जमीन उन्हें बेची प्रशासन को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया गया है बल्कि जमीन को खरीदकर अपने मकान बनाएं हैं। प्रशासन को उन्हें जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार होगी कार्रवाई
एसडीएम राजीव अहलावत का कहना है शहर में अवैध कब्जों को बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा।

अवैध कब्जा करने वाले सामान हटा लें
नगरपालिका सचिव राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है वह अपने सामान को उठा लें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नगरपालिका सामान को जब्त कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed