फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, water, crisis, village

तीन किमी दूर से लाना पड़ता था पानी, टूटा सब्र तो लगाया जाम

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, water, crisis, village
रोड पर मटका फोड़ती हुई महिलाएं - फोटो : bureau
उपमंडल के गांव बरोदा के ठूठाना पाना के लोग पिछले तीन महीनों से पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोहाना-जुलाना मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही बरोदा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की डिग्गी बनाई गई है। प्रशासन द्वारा यह डिग्गी लोगों को पानी देने के लिए बना तो दी गई, लेकिन इसमें पानी होने के बाद भी ठूठान पाने के हरिजन मोहल्ले में पिछले तीन महीने से पानी नहीं आ रहा। ग्रामीणों के अनुसार एक व्यक्ति को इसका ठेका दिया गया था। ग्रामीण जब ठेकेदार से पानी छोड़ने की कहते हैं तो वह अपनी मर्जी से पानी छोड़ता है। पीने का पानी नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर स्थित एक दूसरे गांव में स्थित एक कुएं से पीने का पानी लाना पड़ता है। कई बार इस मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाने से नाराज होकर गोहाना-जुलाना मार्ग को जाम कर दिया। उनकी मांग है कि ग्रामीणों को समय पर पानी दिया जाए। साथ ही पानी खोलने की ठेका प्रथा को बंद कर सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने किया रोड जाम
ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम किया। सड़क जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बरोदा थाना प्रभारी के आश्वासन पर खोला जाम
सूचना पर बरोदा थाना प्रभारी नर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें जल्द पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और गोहाना-जुलाना रोड को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed