फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, train, cancle

सप्ताह से दस दिन तक लेट हो सकती है सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन पर ट्रेन

Thu, 23 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, train, cancle
नवनिवार्चित पार्षदों व बीजेपी नेताओं के साथ उपस्थित सांसद रमेश कौशिक - फोटो : bureau
26 जून को सोनीपत-गोहाना-जींद रेललाइन को शुरू करने का कार्यक्रम कुछ आगे बढ़ सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि कार्यक्रम में मात्र चार दिन बचे हैं और अब तक रेलमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नवनिर्मित रेललाइन पर ट्रेन दौड़ाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में एक सप्ताह से दस दिन तक देरी हो सकती है। अगर आरक्षण आंदोलन न होता तो अब तक सोनीपत-जींद रेल की श्ुारू हो जाती। कार्यक्रम तय होते ही सभी को जानकारी दे दी जाएगी। यह जानकारी सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश कौशिक ने बुधवार को बरोदा रोड स्थित भाजपा की गोहाना निगरानी कमेटी के प्रमुख गुलशन वीरमानी के आरे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में शिक्षित व ईमानदार पार्षद चुनकर सामने आएं और उन्होंने निर्विरोध रजनी वीरमानी को चेयरपर्सन चुना है। इसके लिए सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं। अब शहर के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चेयरपर्सन से लेकर मुख्यमंत्री के साथ मिलकर केवल गोहाना का विकास करना ही लक्ष्य है। इतना ही नहीं आने वाले एक साल में गोहाना की एक भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद अनेक विकास कार्य किए हैं। सरकार ने पिछले दो साल में सात नेशनल हाइवे का शिलान्यास व सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाईन निर्माण का कार्य पूरा करने का मुख्य कार्य किया है। इसके अलावा राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बार-बार कांग्रेस आरोप लगाने के बारे में कहा कि हारा हुआ व्यक्ति आरोप ही लगा सकता है। इस मौके पर आर्थिक एवं पिछड़ा  वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, इंद्रजीत वीरमानी, भानु प्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, पार्षद जगबीर पांचाल, सुमरे चहल, मोनू पांचाल व बिट्टू कालड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सोनीपत रेलवे स्टेशन पर तैयारियों जोरों पर
बता दें कि 17 जून को दिल्ली मंडल के डीआरएम अरूण अरोड़ा ने सोनीपत रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का दौरा कर स्थानीय रेलवे अधिकारियों को 26 जून को नई रेललाइन के चालू करने हेतु तैयारियां शुरू करने निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद 26 जून को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के सोनीपत रेलवे स्टेशन के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी। सोनीपत रेलवे स्टेशन को चमकाने का काम जोर शोर से चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जून को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के दौरे को लेकर डीआरएम की ओर से  मौखिक रूप से आदेश ही मिले हैं। जिस पर सोनीपत रेलवे स्टेशन तैयारियां शुरू कर दी गई है। लिखित में अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है।
-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed