फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, toilet, scam

किसी को मिले दो बार पैसे, कोई एक बार के लिए लगाता रहा चक्कर

Sat, 23 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, toilet, scam
छात्रवृत्ति घोटाला
सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्कीमों के तहत लाभ नहीं मिलने के बारे में तो सभी ने सुना होगा। मगर अगर सुविधा दो बार मिल जाए तो माहौल कैसा होगा इसका अंदाजा तो तभी लग सकता है तब आपको स्कीम का लाभ मिला हो वह भी दो बार। ऐसा ही मामला एडीसी कार्यालय में सामने आया है। शौचालय निर्माण योजना के तहत मोहाना गांव के 100 आवेदकों को ना सिर्फ मदद मिली बल्कि सरकारी कर्मचारी की लापरवाही के चलते इनके खाते में दो बार पैसे जाम करा दिए गए। वहीं जिन्हें पैसे मिलने चाहिए थे उन्हें अभी भी इंतजार है। इस तरह 12 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 10 लाख रुपये से ज्यादा का घपला एडीसी कार्यालय में हुआ। डीसी ने एडीसी को मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गरीब परिवारों के घरों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार से 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। वहीं इस सहायता को प्राप्त करने के लिए लोगों को एडीसी कार्यालय में एक फार्म जमा कराना होता है। जांच के बाद आवेदक के खाते में पैसे जमा कराए जाते हैं। हालांकि आवेदकों के खातों में दो बार पैसे ट्रांसफर होना कहीं न कहीं बड़े घपले की आशंका जताता है।
विज्ञापन


जरूरतमंदों को एक बार भी नहीं मिले पैसे
गांव के करीब 500 गरीब परिवारों ने शौचालय बनवाने के लिए एडीसी कार्यालय में फार्म जमा कराए थे। कार्यालय से जांच के बाद सूची तैयार कर 112 लोगों के खाते में राशि डाली गई थी। इसके बाद दोबारा सूची तैयार कर अन्य बचे हुए परिवारों के खाते में पैसे डालने की बजाय उन्हीं लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए, जिन्हें पहले मिल चुके थे। बचे हुए पात्र गरीब परिवार को अब भी पैसे मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


मामले की होगी जांच
एडीसी ऑफिस में से अगर दो बार खातों में पैसे गए हैं तो इस मामले की जांच कराई जाएगी और पूरे मामले में एडीसी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएम पांडुरंग, डीसी सोनीपत।

ऐसे उजागर हुआ भ्रष्टाचार
नाम नहीं छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया है कि उसने एक अन्य ग्रामीण के साथ शौचालय बनवाने के लिए एडीसी ऑफिस में फार्म जमा कराया था। जब उसके खाते में पैसे नहीं आए तो इस विषय में उसने अपने साथी ग्रामीण से पूछा। इस पर उसने बताया कि उसके पास तो दो बार आ चुके हैं। इसके बाद उसने एडीसी कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि 100 से अधिक लोगों के खाते में दो बार पैसे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed