फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, school, children

सांसद आवास घेराव, सचिवालय तक निकाला जुलूस

Fri, 29 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 29 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, school, children
सांसद आवास पर प्रदर्शन करते छात्र-अभिभावक मंच के सदस्य - फोटो : bureau
एआईएसएफ, हरियाणा अभिभावक मंच तथा छात्र-अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावक नियम 134-ए के लिए जिलेभर में एकजुट हो रहे हैं। गुरुवार को शहर में एआईएसएफ और हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले सांसद निवास का घेराव किया गया है। वहीं दूसरी ओर छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने अंबेडकर चौक से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इसके अलावा गोहाना, खरखौदा में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। खास बात ये है कि तीनों ही संगठन चाहते तो नियम के तहत बच्चे पढ़े लेकिन एआईएसएफ और हरियाणा अभिभावक मंच सरकार द्वारा टेस्ट के विरोध में हैं। वहीं छात्र अभिभावक संघ को टेस्ट से कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


विभाग की लेटलतीफी के कारण निकाला जुलूस
छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावक अंबेडकर चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। सचिवालय पहुंच कर अभिभावकों ने डीसी को ज्ञापन दिया तथा मांग उठाई थी कि 1 मई को लर्निंग लेवल असेसमेंट होना है, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक परीक्षा केंद्र तय नहीं हो पाए हैं। डीसी के समक्ष लोगों ने उन स्कूल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की अपील की जोकि फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मौके पर विमल किशोर, सुमित, राहुल,  महेश, रुस्तम, संतोष, दया, पूजा, अर्चना, अंजू, जयपाल, सुषमा, अनिल, विनोद, दलवीर, अब्दुल जब्बार, आलम, सुनील, मनीषा, कविता, शशि, प्रवेश, पूनम, मंजू, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेस्ट का विरोध, सांसद निवास का घेराव
एआईएसएफ और हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले अभिभावकों ने सांसद निवास का घेराव किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई तथा सांसद के पीए को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि दोनों संगठन पूरी तरह से टेस्ट का विरोध करते हैं। गरीब बच्चों को दाखिला का आधार उनका रिपोर्ट कार्ड ही होना चाहिए। टेस्ट लेने के बाद सरकार एक माह रिजल्ट देने में निकाल देगी, इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां हो जाएगी। बच्चों की पढ़ाई खराब होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद निजी स्कूल संचालकों का पक्ष ले रही है। इस अवसर पर मंच के जिला सचिव प्रमोद राठी, प्रेम सिंह, पूनम, हेमंत, आनंद जैन, प्रदीप जैन, सुनीता, पूनम, सीमा वर्मा, आरती, विशाल चौहान, आशी, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed