फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, road, mp

7.5 किमी लंबे बेगा-दातौली सड़क मार्ग का लोकार्पण

Sun, 17 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 17 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, road, mp
बेगा-दातौली सड़कमार्ग को लोकार्पण करते सांसद रमेश कौशिक। - फोटो : bureau
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद रमेश कौशिक द्वारा गोद लिए गांव दातौली के मुख्यद्वार के निकट बेगा-दातौली सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया। साढ़े सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग को बनाने में 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आई है। इस दौरान उन्होंने वन महोत्सव के तहत दातौली गांव में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के अंतर्गत वे अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ हलकों में 21-21 हजार पौधे लगाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दातौली को दिसंबर माह तक सांसद आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर दिया  जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा और एसडीएम डॉ. सुभीता ढाका ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर तहसीलदार  हरिओम अत्रि, एसडीओ पंकज गौड, बीडीपीओ पूनम चंदा, सरपंच लोकेश त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन


लिंग जांच करवाने वालों पर होगी कार्रवाई
लिंग जांच कराने के आरोप में फंसे खरखौदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बारे में सांसद ने कहा कि पार्टी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को  लेकर सजग है। लिंग जांच कराना अपराध है। यदि ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ  सख्त से सख्त जांच की जाएगी।  
विज्ञापन


जींद-गोहाना-सोनीपत रेल के फेरे होंगे दोगुने
सांसद ने कहा कि हाल ही में शुरू की गई जींद-गोहाना-सोनीपत रेल के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी। आने वाले कुछ ही दिनों में यह ट्रेन दो चक्कर लगाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में विशेष सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed