{"_id":"576adc754f1c1bc525b48281","slug":"sonipat-news-hindi-news-nursing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक परीक्षा नहीं होने पर नर्सिंग छात्राओं ने जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक परीक्षा नहीं होने पर नर्सिंग छात्राओं ने जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जुलूस प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री के आवास की ओर जाती जीएनएम छात्राएं
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग की वार्षिक परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थियों में रोष है। बुधवार को छात्राओं ने ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र होकर शहर में जुलूस-प्रदर्शन निकाला। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचकर मंत्री के पीए को मांगपत्र सौंपा।
छात्राओं का कहना था कि हरियाणा नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के तहत दाखिला ले चुकी प्रदेश भर में 2013 बैच की जीएनएम/एएनएम छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है। वार्षिक परीक्षाएं नहीं होने से उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसकी वजह से मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संदर्भ में कई बार प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन तक दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का अभी तक निदान नहीं हो पाया है। हरियाणा नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराए जाने से हजारों छात्राएं प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय व अंतिम वर्ष की परीक्षा पर भी संकट खड़ा हो गया है। यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वे संयुक्त रूप से प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। जिसकी एक-एक कॉपी स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी।
ये है मांगे
1. नर्सिंग प्रथम वर्ष की डीएमसी तुरंत मिलनी चाहिए।
2. रि-अपीयर परीक्षाएं जल्द हो
3. द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जल्द हो
4. 2013, 14 व 15 के एएनएम/जीएनएम बैच को रेगुलर किया जाए
5. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को बर्खास्त किया जाए