फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, health, director

डॉ. सिवाच का निदेशक का कार्यकाल पूरा, नहीं मिला सेवा विस्तार

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, health, director
पूर्व महिला मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ. सिवाच - फोटो : bureau
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. आरसी सिवाच को बतौर निदेशक सेवा विस्तार नहीं मिला। मेडिकल शिक्षा और रिसर्च विभाग की ओर से उनके रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने किसी कॉलेज के किसी अति वरिष्ठ प्रोफेसर को चार्ज देने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि डॉ. सिवाच की नियुक्ति कॉलेज मेें 17 जून 2011 को 5 वर्ष के लिए हुई थी। उन्होंने 23 जून को कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह रोहतक के पीजीआईएमएस में आर्थोपैडिक डिपार्टमेंट में सीनियर प्रोफेसर थे। बुधवार को उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया। कार्यकाल पूरा होते ही बुधवार को मेडिकल शिक्षा और रिसर्च विभाग की ओर से उनके रिलीव करने के आदेश जारी हो गए। वह रोहतक से डेपुटेशन पर आए थे। इसके बाद वह वहां वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन


16 मई को मेडिकल में फैली थी डॉ. सिवाच के इस्तीफा देने की अफवाह
डॉ. सिवाच के 22 जून को समाप्त होने वाले निदेशक के कार्यकाल से पहले 16 मई को कॉलेज में उनके इस्तीफा देने की अफवाह फैली थी। इसके बाद 17 मई को एमबीबीएस की छात्राओं, शिक्षक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने एक बैठक कर उनके इस्तीफे पर विरोध जताया था। जिस समय यह बैठक चल रही थी, उसी दौरान डॉ. सिवाच ने वहां पहुंचकर साफ किया था कि 22 जून को उनका निदेशक का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इस संबंध में उन्होंने सरकार को पत्र भेजकर अवगत कराया है न कि इस्तीफा दिया। उनके इस आश्वासन पर छात्राओं, शिक्षक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार से डॉ. सिवाच को सेवा विस्तार देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed