{"_id":"578a81074f1c1b0f2013df5d","slug":"sonipat-news-hindi-news-health-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू टेस्ट के नाम पर 600 रुपये से ज्यादा लिए तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू टेस्ट के नाम पर 600 रुपये से ज्यादा लिए तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी लैब संचालकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। क्योंकि डेंगू का टेस्ट करने वाली लैब अब मरीजों से जांच के नाम पर सिर्फ 600 रुपये ही ले सकती है। ज्यादा पैसे लेने की शिकायत आने पर विभाग कार्रवाई करने के साथ ही लैब का लाइसेंस भी निरस्त कर सकता है। यह जानकारी सामान्य अस्पताल की एसएमओ डॉ. पूनम ने दी।
डॉ. पूनम ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिलती रही हैं कि निजी लैब वाले डेंगू की जांच का परीक्षण करने पर निश्चित से बहुत ज्यादा शुल्क वसूल रहे हैं। सरकार द्वारा तय शुल्क केवल 600 रुपये है। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल संचालकों की यह मनमानी अब नहीं चलेगी। उन्हें बुखार के मरीज से डेंगू के टेस्ट के केवल 600 रुपये ही लेने होंगे। इसी के साथ टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी, ताकि उस रोगी का उपचार बिना देरी के शुरू हो सके। अगर कोई लैब वाला इस शुल्क से ज्यादा शुल्क वसूलेगा, उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
पिछले वर्ष मिले थे 10 डेंगू के पॉजिटिव
स्वास्थ्य अधिकारी ब्रह्मजीत दहिया ने बताया कि गत वर्ष उपमंडल क्षेत्र में 10 डेंगू के मरीज पॉजिटिव मिले थे। अब की बार विभाग ने लोगों को डेंगू से बचाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। डेंगू से निपटने के लिए विभाग सतर्क है।