{"_id":"576adbfa4f1c1bc525b4827d","slug":"sonipat-news-hindi-news-development-gohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीनगर के सामने रेलवे की जगह में बनेगा पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीनगर के सामने रेलवे की जगह में बनेगा पार्क
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवीनगर वासियों को संबोधित करते हुए सांसद रमेश कौशिक
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के नजदीक खाली पड़ी रेलवे की जमीन में गंदगी को साफ करके चार एकड़ में पार्क बनाया जाएगा, ताकि देवीनगर और आसपास के लोगों को फायदा हो सके। बुधवार को गोहाना पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने यह घोषणा की। देवीनगर में हुए कार्यक्रम में पहुंचे सांसद को नागरिकों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नजदीक देवीनगर व प्रेम नगर के सामने लगभग चार एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसमें कई सालों से देवीनगर और प्रेमनगर का गंदा पानी आता है। क्योंकि इन दोनों नगरों के गंदे पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी के कारण उनका जीना दूभर हो गया है। क्योंकि पानी से बदबू आती है और इसमें मच्छर पैदा होते हैं। इससे बीमार होने का खतरा बना रहता है।
कई बार इसकी मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है। हालांकि कुछ महीने पहले यहां पानी सूख गया था, लेकिन लोगों के सामने फिर वहीं हालात पैदा हो गए और पूरी जमीन पर गंदा पानी जमा हो गया। यहां पर पार्क बनाकर दूसरी जगह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। सांसद रमेश कौशिक ने लोगों की इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस संबंध में रेल मंत्री व जिला प्रशासन से बात करेंगे। रेलवे की इस जमीन पर पार्क बनाने के लिए रेलवे से एनओसी लेना अनिवार्य है। इसके बाद जमीन को नगर परिषद को पार्क बनाने के लिए सौंप दिया जाएगा। गोहाना निगरानी कमेटी के अध्यक्ष गुलशन वीरमानी, आर्थिक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, इंद्रजीत विरमानी, राजा निंबिड़िया, सतपाल उर्फ रावण, विनोद, सत्यनारायण शर्मा, मोनू पांचाल और जगबीर पांचाल भी मौजूद रहे।