फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, data base, casualities

आपदाओं से निपटने के लिए डाटा बेस करना होगा तैयार

Sun, 19 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 19 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, data base, casualities
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथिगण। - फोटो : bureau
हिंदू जागरण मंच, रोहतक विभाग द्वारा स्थानीय संघ कार्यालय में हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर आपदा प्रबंधन में गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीसी केएम पांडुरंग रहे तथा अध्यक्षता भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने की।
विज्ञापन


इस दौरान डीसी ने कहा कि आपदाओं का समय और स्थान निर्धारित नहीं होता। यह कभी भी आ सकती हैं। इस स्थिति में इनसे निपटने के लिए एक डाटा बेस पहले से ही तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को आपदाओं की पहचान करनी होगी और उनसे निपटने के उपाय भी तलाशने होंगे। आपदाओं से निपटने का काम केवल सरकार का नहीं है बल्कि इसके लिए संपूर्ण समाज का सहयोग होना चाहिए और इस दायित्व का निर्वहन संस्थाओं को करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी इस प्रकार के कार्य के लिए सदैव समाज व संस्थाओं के साथ है। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने कहा कि अगर संस्थाएं दिल से कार्य करेगी तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की सामाजिक कार्यों में अधिक सहभागिता होती थी लेकिन अब इस सोच में बदलाव आया है और ऐसा माने जाना लगा है कि सभी कार्य सरकार व प्रशासन द्वारा ही संपन्न किए जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम तभी सफल हो पाता है जब उसमें जनता सहयोग करे। इस अवसर पर हिंदू स्कूल सोनीपत के सेवानिवृत्त प्राचार्य बीके शर्मा, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री विजय पाल सिंह, प्रमेंद्र खत्री, विजयपाल सिंह, शालू त्यागी, आनंद, सुरेश गुप्ता, देवेंद्र वर्मा, मीना जैन, दीक्षा, महेंद्र मंगला, राम मेहर कुंडू, विजय गौतम, मेहताब खत्री, रोहताश सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed