फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, committee, grant

कागजों में बना दिए फर्जी शौचालय, ग्रांट भी हजम

Tue, 12 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, committee, grant
समिति की बैठक में बच्‍च्‍ी की समस्या सुनते मंत्री - फोटो : bureau
भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दम तोड़ती दिखाई दे रही है। इसका जीता जागता उदाहरण उस समय उजागर हुआ, जब बाघड़ू गांव में फर्जी शौचालय के नाम पर गोलमाल करने का मामला सामने आया। आरोप है कि कागजों में फर्जी तरीके से 13 शौचालय बनवाकर सरकारी सब्सिडी की रकम हजम कर ली गई। सोमवार को खनन मंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने उन्होंने डीसी केएम पांडुरंग को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।  
विज्ञापन

खुले दरबार में पहुंचे बाघड़ु निवासी सतीश ने बताया कि 2008 में सरकारी योजना के तहत गांव में 20 से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। प्रति शौचालय के हिसाब से 2200 रुपये प्रति परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई। उसने उस समय शौचालय बनवाने से इंकार कर दिया। एडीसी कार्यालय के माध्यम से दोबारा योजना गांव में पहुंची तो शौचालय बनवाने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि अब प्रति शौचालय सरकार 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उसने शौचालय बनवाने के बाद जब  आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया तो अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच करने के बाद बताया कि उसके नाम पर तो 2008 में शौचालय बन चुका है। साथ में आर्थिक सहायता भी जारी हो चुकी है। सतीश का आरोप है कि किसी ने फर्जीवाड़ा करके सरकारी पैसा हजम कर लिया। आरोप है कि गांव में 13 लोगों के नाम से फर्जी शौचालय बनवाकर लगभग 28,600 रुपये का गबन किया गया।
विज्ञापन


साहब, मेरे पापा 10वीं से आगे नहीं पढ़ा रहे
मीमारपुर गांव की एक किशोरी खुले दरबार में पहुंची और मंत्री नायब सैनी को लिखित शिकायत दी। बताया कि वह 10वीं पास कर चुकी है। अब आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन पिता आगे नहीं बढ़ा रहे। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने से वह आगे नहीं पढ़ पा रही है। मंत्री ने तुरंत डीसी केएम पांडुरंग को छात्रा की अर्जी दी। डीसी ने कहा कि छात्रा उससे आकर मिल सकती है। उसकी चाइल्ड वेलफेयर फंड से तुरंत मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


..जब डीआईजी बोले, एफआईआर दर्ज कर हवालात भेज दूंगा
एक पीड़ित ने मंत्री नायब सैनी से शिकायत की कि लंबे समय से सीवरेज लाइन बंद है। अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे। मंत्री ने तुरंत एक्सईएन एसके दहिया को तलब किया। मंत्री बोले, एक्सईएन साहब, हर मीटिंग में सीवरेज की समस्या की सबसे ज्यादा शिकायत आती हैं। आप क्या कर रहे हो। दहिया बोले, कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इस पर मंत्री जी ने कहा कि हर बार तकनीकी दिक्कत दूर करो। अगर तीसरी बार सीवरेज की शिकायत आई तो मुझे कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसी बीच डीआईजी बोले, मैं खुद सीवरेज लाइन बंद होने की शिकायत कर रहा हूं। अगर जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हवालात भेज दूंगा।  

जैन साहब, आपको तो उद्घाटन करने बुलाएंगे
आभूषण व्यापारी नेता देवेंद्र वर्मा ने मंत्री को बताया कि बाजार में न तो गली बनी और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था है। मीटिंग में मौजूद भाजपा नेता राजीव जैन से मुखातिब होते हुए कहा, शहर में मोदी का सपना दम तोड़ रहा है। जैन ने निगम एक्सईएन टीएल ठाकुर को बुलाया। एक्सईएन ने बताया कि काम शुरू हो चुका है। इस पर वर्मा ने कहा कि जैन साहब, आपकी सक्रियता की कमी नहीं है। आपको को उद्घाटन करने बुलाएंगे।

पांच साल पहले डाली गई थी सीवर लाइन, अब तक चालू नहीं
क्षेत्र में पांच साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। गंदे पानी की निकासी आज भी वहां पर नालियों से हो रही है। डेढ़ साल पहले भी इस संबंध में पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही क्षेत्र की 15 फीट गली होने के बावजूद लोगों ने 3 फीट तक कब्जा 12 फीट तक गली ला दी है।
-शैलेंद्र तोमर, गोविंद नगर

बदहाल सीवर से दहिया कॉलोनी का है बुरा हाल, मंत्री ने एक्सईएन को चेताया
ककरोई रोड दहिया कॉलोनी के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक ने राज्य मंत्री को शिकायत दी कि दहिया कॉलोनी में भी सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी क्षेत्र का दौरा कर यहां के हालात से रूबरू हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई तक नहीं। जिस पर एक्सईएन एसके दहिया ने कहा कि क्षेत्र में पशु डेयरियों की भरमार है। इस पर राज्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने फटकार लगाई की इन डेयरियों को आप ही निकालोगे और कौन निकालेंगे। अगर कदम नहीं उठाते हो तो अगली मीटिंग में आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।

राजेंद्र नगर में भी सीवर व्यवस्था का बुरा हाल
राजेंद्र नगर निवासी सुभाष और मीना ने राज्यमंत्री सैनी को शिकायत दी कि क्षेत्र में सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। गंदा पानी गलियों में बह रहा है। 400 मीटर लाइन खराब पड़ी है। भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 25-30 साल पुरानी लाइन है। जिस पर एक्सईएन दहिया ने कहा कि सीवरों की सफाई कार्रवाई जा रही है। बरसात के मौसम के बाद नई लाइन डाली जाएगी।


मंत्री दरबार पहुंची एसटीपी निर्माण के चलते बंद पड़ी ककरोई रोड को चालू करने की मांग
ककरोई रोड पर बजट के चलते बाधित पड़ा एसटीपी निर्माण कार्य और बाधित ककरोई रोड को चालू करने की मांग ककरोई के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के सामने रखी। उन्होंने बताया कि यह सड़क तीन साल से बाधित है। पब्लिक हेल्थ के अधिकारी इसका निर्माण नहीं कर रहे। इस पर पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन एसके दहिया ने बताया कि लाइन डाली जा चुकी है। एचएसआरडीसी के अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी डालने का काम हो गया है। बरसात के बाद काम शुरू कराया जाएगा। मामले की जांच के लिए एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में पब्लिक हेल्थ और एचएसआरडीसी के अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed