{"_id":"578a81d44f1c1b0f2013df82","slug":"sonipat-news-hindi-news-bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-23 में खुला भाजपा जिलास्तरीय कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-23 में खुला भाजपा जिलास्तरीय कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन के दौरान करवाए गए हवन में आहुति डालते हुए संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ व अन्य नेता।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने के नाते भाजपा के जिलास्तर पर कार्यालय खोले जाने से न केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा, अपितु पार्टी की विचारधारा को भी आमजन तक सुनियोेजित तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह बात पार्टी के हरियाणा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कही। वह पार्टी के सेक्टर-23 के मकान संख्या 1750 में भाजपा के जिला कार्यालय के शुभारंभ पर बोल रहे थे। इस मौके पर आयोजित हवन में संगठन मंत्री सहित कैबिनेट मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन, जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल ने आहुति डाली
इस मौके पर कविता जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार कर चुकी भाजपा हरियाणा में भी अपना आधिपत्य स्थापित करने की ओर बढ़ रही है। अगले कुछ सालों में पार्टी प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी विचारधारा से जोडे़गी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री मनोज जैन, प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी भाजपा ललित बत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, रवींद्र दिलावर, आजाद सिंह नेहरा, जिला परिषद के उपप्रधान बिजेंद्र मलिक, नवीन मंगला, हुकम सिंह जोगी, शशि भारद्वाज, अनिल झरोंठी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।