{"_id":"589b68634f1c1ba320378544","slug":"sonipat-new-roads-old-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड और नई सड़कें होंगी तैयार, पुरानी को किया जाएगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड और नई सड़कें होंगी तैयार, पुरानी को किया जाएगा दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई गांवों के लोगों को लिंक रोड के साथ ही नई सड़कें मिलने वाली है। 139.16 लाख रुपये से कई नई सड़कें बनाई जाएंगी, साथ ही लिंक रोड भी बनाने की तैयारी है। इनमें नाहरा से हलालपुर तक लिंक रोड बनाई जाएगी तो नाहरी से राई तक नई सड़क बनेगी। इनके अलावा भी कई नई सड़कें बनाई जाएंगी तो कुछ को रिपेयर किया जाएगा। इससे सड़कों के टूटने या नहीं होने की समस्या दूर हो जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इन सभी सड़कों व लिंक रोड को बनावाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। इन पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा और लोगों को ज्यादा बेहतर सड़क मिल सकेगी।
एक दर्जन गांवों को होगा लाभ
जिन सड़कों व लिंक रोड को बनाया जाएगा, उनसे एक दर्जन गांव के लोगों को फायदा होगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इन सड़कों व लिंक रोड को बनाया जाएगा। इनमें नाहरा से हलालपुर तक लिंक रोड बनाई जाएगी, जिसके लिए 31.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस लिंक रोड के बनने से आसपास के गांवों को ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि उनको बेहतर लिंक रोड मिलेगी। इसके अलावा ताजपुर से मलिकपुर तक 17.18 लाख रुपये से सड़क को रिपेयर किया जाएगा, क्योंकि यह सड़क काफी खराब हो चुकी है और इस पर चलना भी दूभर होता है। नाहरी से राई तक 30.13 लाख से नई सड़क बनाई जाएगी और इससे भी कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सेवली से असावरपुर तक 60 लाख रुपये से नई सड़क बनेगी। इन सभी सड़कों व लिंक रोड के लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिनको जल्द ही छोड़कर काम भी शुरू करा दिया जाएगा। इन सभी को अगले तीन से छह माह के अंदर बनाया जाना है, जिससे लोगों को इनका फायदा मिल सके।
जल्द शुरू होगा काम
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जिले में कई सड़कें नई बनाई जाएंगी तो लिंक रोड भी बनाई जाएगी। इनमें नाहरा से हलालपुर, ताजपुर से मलिकपुर, नाहरी से राई व सेवली से असावरपुर शामिल है। इनके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और इन पर काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इनके अलावा भी कई अन्य सड़कों को बनाने की तैयारी चल रही है, जिनको शासन से मंजूरी मिलती है तो उनके टेंडर जारी करके काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश कक्कड़, एक्सईएन मार्केटिंग बोर्ड