{"_id":"5883aa314f1c1b116eefe2b6","slug":"sonipat-new-exam-12-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सेंटरों पर नेट की परीक्षा आज, लगाए जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सेंटरों पर नेट की परीक्षा आज, लगाए जैमर
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 12 सेंटरों पर रविवार को नेट की परीक्षा होगी। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस दौरान तीन पेपर होंगे और इस बीच कुछ समय का रेस्ट भी दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में 2280 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। सभी केंद्रों में पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के लिए चेकिंग की व्यवस्था भी होगी।
सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, ब्राइट स्कोलर स्कूल, हिंदू विद्यापीठ, ऋषिकुल विद्यापीठ, जेपी जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, ओल्ड रोहतक रोड स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल, मालवीय शिक्षा सदन, जैन विद्या मंदिर में एक-एक व साउथ प्वांइट में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।