फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, national kabaddi start from today, every player dope test

एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज, हर खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट

Thu, 09 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 09 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
sonipat, national kabaddi start from today, every player dope test
कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लाइट लगाकर जगमग किया गया मैदान - फोटो : bureau
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में वीरवार से तीन दिवसीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली टीम को एक करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 50 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी का डोप टेस्ट भी कराया जाएगा, जिससे कोई भी प्रतिबंधित दवाई खाकर खिलाड़ी नहीं खेल सके। इस प्रतियोगिता के लिए टीमें बुधवार शाम को पहुंचनी शुरू हो गई थीं और इसको देखते हुए ही डीसी केएम पांडुरंग व एसपी अश्विन शैणवी ने स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

12 टीमें दिखाएंगी दम
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें प्रोफेशनल कबड्डी की होंगी तो आठ टीमें राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी की हिस्सा लेंगी। वहां लोगों के लिए तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी कराया जाएगा। इनमें नौ फरवरी को पहले दिन लाफ्टर शो, 10 फरवरी को रागिनी प्रतियोगिता तो 11 फरवरी को हरियाणवी कल्चरल शो आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि यहां पहुंचने वाली सभी टीमों का परंपरागत अंदाज में स्वागत होगा, जिससे उनको हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। प्रतियोगिता के लिए बुधवार शाम को टीमें पहुंचनी शुरू हो गई थी, जिनका अधिकारियों ने स्वागत भी किया।
विज्ञापन

नाडा ने कार्यक्रम स्थल पर बनाया सेंटर
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में आने वाली सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करने के लिए नाडा ने अपना सेंटर भी कार्यक्रम स्थल पर स्थापित कर दिया है। यह इसलिए किया गया है, जिससे कोई खिलाड़ी प्रतिबंधित दवा का सेवन न कर सके और खेलों में उसका विपरीत प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी म्हारी टीम
इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अखिल भारतीय नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें हरियाणा की टीम भी अपनी मजबूत दावेदारी के साथ उतरेगी और पहले ही दिन उद्घाटन मैच में हिमाचल प्रदेश के साथ उसका मुकाबला होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओएनजीसी, बीसीएएल, भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, महेंद्रा एंड महेंद्रा व एयर इंडिया की टीमें शामिल हैं। इन मैचों के लिए मैदान को प ूरी तरह से सजा दिया गया और लाइटिंग की गई है।

आज आएंगे केंद्रीय खेल मंत्री
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए वीवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल आएंगे तो अगले दिन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, समापन समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed