{"_id":"589b67264f1c1ba320378529","slug":"sonipat-national-kabaddi-start-from-today-every-player-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज, हर खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज आज, हर खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लाइट लगाकर जगमग किया गया मैदान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में वीरवार से तीन दिवसीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली टीम को एक करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 50 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी का डोप टेस्ट भी कराया जाएगा, जिससे कोई भी प्रतिबंधित दवाई खाकर खिलाड़ी नहीं खेल सके। इस प्रतियोगिता के लिए टीमें बुधवार शाम को पहुंचनी शुरू हो गई थीं और इसको देखते हुए ही डीसी केएम पांडुरंग व एसपी अश्विन शैणवी ने स्कूल का निरीक्षण किया।
12 टीमें दिखाएंगी दम
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें प्रोफेशनल कबड्डी की होंगी तो आठ टीमें राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी की हिस्सा लेंगी। वहां लोगों के लिए तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी कराया जाएगा। इनमें नौ फरवरी को पहले दिन लाफ्टर शो, 10 फरवरी को रागिनी प्रतियोगिता तो 11 फरवरी को हरियाणवी कल्चरल शो आयोजित किया जाएगा। डीसी ने बताया कि यहां पहुंचने वाली सभी टीमों का परंपरागत अंदाज में स्वागत होगा, जिससे उनको हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। प्रतियोगिता के लिए बुधवार शाम को टीमें पहुंचनी शुरू हो गई थी, जिनका अधिकारियों ने स्वागत भी किया।
नाडा ने कार्यक्रम स्थल पर बनाया सेंटर
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में आने वाली सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करने के लिए नाडा ने अपना सेंटर भी कार्यक्रम स्थल पर स्थापित कर दिया है। यह इसलिए किया गया है, जिससे कोई खिलाड़ी प्रतिबंधित दवा का सेवन न कर सके और खेलों में उसका विपरीत प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
आज हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी म्हारी टीम
इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अखिल भारतीय नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें हरियाणा की टीम भी अपनी मजबूत दावेदारी के साथ उतरेगी और पहले ही दिन उद्घाटन मैच में हिमाचल प्रदेश के साथ उसका मुकाबला होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओएनजीसी, बीसीएएल, भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, महेंद्रा एंड महेंद्रा व एयर इंडिया की टीमें शामिल हैं। इन मैचों के लिए मैदान को प ूरी तरह से सजा दिया गया और लाइटिंग की गई है।
आज आएंगे केंद्रीय खेल मंत्री
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए वीवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल आएंगे तो अगले दिन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, समापन समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर आएंगे।