फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, murthal, sit, rape

कथित मुरथल दुष्कर्म कांड में फिर जांच को पहुंची एसआईटी

Fri, 17 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 17 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुरथल के कथित दुष्कर्म कांड को लेकर एसआईटी अपनी जांच में हर पहलु पर नजर रख रही है। मामले का सच जानने के लिए एसआईटी लगातार प्रयासरत है। इसके लिए मामले में सुखदेव ढाबा संचालक व जुरासिक पार्क के प्रबंधक को फिर से बुलाया गया। हालांकि टीम ने चंद मिनट तक ही सुखदेव होटल मालिक से बातचीत की और बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया। टीम इसे रुटीन जांच का हिस्सा बता रही है। साथ ही कोई नई चीज सामने आने से मना कर रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुरथल के कथित दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार ने दोबारा से एसआईटी गठित कर आईजी ममता सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंप रखी है। इसमें सोनीपत की डीएसपी भारती डबास और करनाल की डीएसपी सुरेंद्र कौर को शामिल किया गया है। एसआईटी अब तक तमाम ढाबा संचालकों से बात कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर वीरवार को भी आईजी ममता सिंह मुरथल विवि में पहुंचीं। वहां पर उन्होंने सुखदेव ढाबा संचालक अमरीक सिंह व जुरासिक पार्क के मैनेजर हर्ष को बुलवाया था। टीम ने करीब पांच मिनट तक अमरीक सिंह से बातचीत की, लेकिन मामले से जुड़ी कोई नई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर लगातार जांच की जा रही है। इस मामले में कोई नई बात सामने नहीं आई है। अमरीक सिंह से भी रुटीन ही बातचीत की गई है।
-भारती डबास, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed