{"_id":"6532448c1890394a3c08f1f7","slug":"sonipat-municipal-corporation-action-removed-blockages-from-drain-bank-with-bulldozer-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत नगर निगम की कार्रवाई: ड्रेन किनारे बने बुलडोजर से कब्जों को हटाया, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत नगर निगम की कार्रवाई: ड्रेन किनारे बने बुलडोजर से कब्जों को हटाया, जल्द शुरू होगा निर्माण
Fri, 20 Oct 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:42 PM IST
सार
सोनीपत में कई सालों से ड्रेन के 1200 मीटर हिस्से में 463 मकान रोड़ा बने हुए हैं। 7 अक्तूबर को भी नगर निगम की ओर से कब्जा कार्रवाई की थी, उसके अगले दो दिन तक लोगों ने स्वयं अपने कब्जों को हटाया था। अब भी कुछ जगहों पर कब्जे बने हुए थे ऐसे में नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
जेसीबी से मकान तोड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत नगर निगम की ओर से एक बार फिर शुक्रवार को ड्रेन नंबर 6 से कब्जे हटाने के लिए कब्जा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुरेश लोहान व कनिष्ठ अभियंता रामकरण हुड्डा के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। बस अड्डे के पीछे व सिक्का काॅलोनी में जाकर बुलडोजर की सहायता से कब्जों को हटाया गया। लोगों ने कहा कि वह अपने कब्जे स्वयं हटा लेंगे। इसके बाद टीम वहां से वापस लौट आई।
विज्ञापन
ड्रेन नंबर छह के सुंदरीकरण में रोड़ा बन रहे अवैध रूप से बने मकानों को हटाने नगर निगम की टीम पहुंची। सबसे पहले टीम ने बस अड्डे के बीच तीन कब्जे हटाए गए। इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर नगर निगम के अधिकारियों से स्वयं कब्जे हटाने की बात कही। लोगों की अपील करने के बाद निगम के अधिकारियों ने अपने सामने लोगों से कब्जे हटवाने शुरू कर दिए। नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत शहर के बीच बनी ड्रेन नंबर छह को पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई सालों से ड्रेन के 1200 मीटर हिस्से में 463 मकान रोड़ा बने हुए हैं। 7 अक्तूबर को भी नगर निगम की ओर से कब्जा कार्रवाई की थी, उसके अगले दो दिन तक लोगों ने स्वयं अपने कब्जों को हटाया था। अब भी कुछ जगहों पर कब्जे बने हुए थे ऐसे में नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिससे ड्रेन को पक्का करने के लिए शुरू होने वाले निर्माण कार्य में कब्जे बाधा न बने।
विज्ञापन